Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिलने लगा-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजधर यादव बता रहे हैं, उन्हें राशनकार्ड से राशन नहीं मिल पा रहा था, वे आवेदन करते थे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद अब उन्हें राशन मिल रहा है| इसलिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : राजधर यादव@7987875927.
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: IMPACT STORY MP RAJDHAR YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
दादा दीदी बस्तर काय कूक लाय गांवा...बस्तरिया गीत-
हीरापदर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से ॐ जय एक लोक गीत सुना रहे हैं :
राम गांव गांवा गांवा रे-
दादा दीदी बस्तर काय कूक लाय गांवा-
बस्तरिया संग गोठियाना-
नोनी बोलेदाव, बाबू बोलेदाव-
गडचु कपाय डूब जवां-
बस्तर ता कुक लाय जंवा-
बस्तरिया संग गोठियाना...
Posted on: Sep 10, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
बिना मेहनत और खाद के उगने वाला धान है पसही-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव धान के बीज के बारे में बता रहे हैं| आज धान की कई किस्म उपलब्ध हैं, उसी में से एक है पसही धान, ये धान की वो किस्म है, जिसे किसान खेती नहीं करता है, ये खुद खेतो और गड्ढो में भरे पानी में उगती है, देखने में लगता है, इसमे किसान ने बहुत मेहनत कर उगाया है, पर ऐसा नहीं है| धान की ये किस्म प्रकृति में खुद से तैयार होती है| इसके फसल को पशु नहीं खाते, इसके चावल की कीमत बाजार में 200 रुपये किलो है| संबंधित विषय पर अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Sep 09, 2019. Tags: AGRICULTURE JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मेरे वतन मेरे वतन...गीत-
ग्राम-मुंजमेटा, पंचायत-हलामी मुंजमेटा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सरिता वड्डे, रमशीला वड्डे एक गीत सुना रही हैं:
मेरे वतन, मेरे वतन-
कुर्बानियों बाद ये स्वतंत्रता मिली है-
लबों पे मुस्कुराहटे अभी-अभी खिली है-
इस देश के जवान आज किस तरफ चले है-
यह भूल हम चुके है किस गोद में हम पले-
मेरे वतन मेरे वतन...
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
नूनो निमा इंगा निमा वाया निमा ...गोंडी गीत |
मोहन यादव जी गाँव-पेद्दाकीसोलि,ग्राम पंचायत-विंजारम ,तहसील -कोंटा ,जिला -सुकमा ,राज्य छत्तीसगढ़ से आदिवासी महिला सोडी दूले गोंडी भाषा में गीत सुना रहे है|
नानो निमा इंगा निमा निमा इंगा निमा वाया वै निमा वाया ......
नूनी निमा वाया नूनी वाया वै..
नूनी मम्मा गरीब मानेतों मम्मा गरीब मानेतों वाया वै...
निमा वै नूनी निमा वै नूनी ....
