पीड़ितों का रजिस्टर: उर्मिला के पति को नक्सली लोग मार दिए, पति नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही
ग्राम पंचायत-सुलंगी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से उर्मिला उसेंडी पिता पनकू नरेटी बता रहे हैं उर्मिला के पति को नक्सली लोग मार दिए उनके तिन बचे हैं, उनके खत्म होने के बाद उनको बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ा| और उनको सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशी नहीं मिल रहता कई बार उन्होंने शिकायत किया तो सरकार के तरफ से आठ लाख मिला| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@62640305214.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
गांव में ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार 03, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) रामचन्द्र बता रहे हैं उनके गांव में उनके गांव में पिने की पानी की बहुत समस्या है| लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए सरपंच सचिव से बोले हैं पर अभी तक नहीं बना है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407911612, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कुटुमसर, कोटवारपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुदरु नाग बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, गांव के लोगों आने-जाने में समस्या होती हैं, और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती हैं समय पर नही जा पाते हैं, वहां 35 घर का जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479187907, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9479285745.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कलाउर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रहे हैं पैदापारा में पाने की बहुत समस्या है| उन लोग कुआं का पानी पीकर के बीमार पड़ जाते हैं, उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये लेकिन अभी तक हैंडपंप नहीं लगा है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7724979500, सरपंच@9381847130.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने की मांग, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत तीरथगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर जी बता रहे हैं, कोरोना काल के दौरान उनके गावं में बहुत समस्या था| लोग कोरन सेंटर में रहने को तैयार नहीं हो रहे थे| फिर भी उन्होंने अपना काम कर लोगों को समझाया|
वे मितानिन हैं| और वे लोग को बहुत काम दिया जाता है| जबकि वेतन बहुत ही कम है| मुश्किल से वे लोग अपना घर के लिए समय निकाल पाती हैं| अपना सारा काम इसी में समय चला जाता है| आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना हैं की वेतन बढ़ाया जाय| अधिक जनकारी के लिए संपर्क नंबर@6261200690.
