हम खुद ही चलें जायेंगें तेरा शहर छोड़ के...भजन गीत-
ग्राम पंचायत-केसल, जिला-संबलपुर (उत्तरप्रदेश) से योगेन्द्र एक भजन गीत सुना रहे हैं:
हम खुद ही चलें जायेंगें तेरा शहर छोड़ के-
यैसे ना जा खफा हो के मुह मुझसे मोड़ के-
हम खुद ही चलें जायेंगें तेरा शहर छोड़ के-
जो मेने जो कुछ पाया हो मेरा वो आस्था-
ये कैसे केद हो तुझे कि तू है बेवफा-
हम खुद ही चलें जायेंगें तेरा शहर छोड़ के...
Posted on: Jun 14, 2022. Tags: SAMBLPUR SONG UEHINDI YOGENDRA
बारह बजे मेला लागे कारी तो पसीना छूटे...डोमकच गीत-
ग्राम-कोट्या, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहें है:
बारह बजे मेला लागे कारी तो पसीना छूटे-
कारी तो पसीना छूटे चलत राम-
भेलवा ला नजरी नजरी चला ले सोना-
तोला मोला दोनों झन ला पसनी बलाले होले-
हाथे हथकड़ी लागे फिरे ले मुश्किलें-
बारह बजे मेला लागे कारी तो पसीना छूटे...
Posted on: Jun 14, 2022. Tags: CG DOMKACH SONG SURAJPUR
हमारे गाँव में महिलाओ को 5 किमी.दुर से पानी लाना पड़ता है गाँव में हैण्डपंप लगवाने कि मदद करे.
ग्राम पंचायत-सीतापुर,कलापारा बोड़गेबटा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आनीता बघेल बता रही है कि उनके गाँव 14 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि दिक्कत होता हैं| गाँव में एक पानी कि ठंकी लगा है लेकिन बिजली से चलता है जब बिजली नहीं होता तो ठंकी में पानी नहीं होता ओर लोगों को पिने को नहीं मिलता बिजली नहीं होने पर 5 किमी.दुर से महिलाओ को पानी लाना पड़ता है|इसके लिए सरपंच वा सचिव को आवेदन किये हैं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है|इसलिए साथी सीजीनेट श्रोताओ से अपील कर रहे कि दिया गया नंबर से बात कर उनकी समस्या का समाधान करने कि मदद करे|संपर्क नंबर@6263021827.सरपंच@7974104633.सचिव@9479095347.
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: BASTAR BODGEBATAA CG DARBHA KALAPARA PROBLEM SEETAPUR WATER
हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है...
शांतिनगर जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जयंती बता रहे हैं, उनके पारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7806033415.
Posted on: Jun 13, 2022. Tags: CC ROAD CG JAYNTI NARAYANAPUR PROBLEM
पीड़ितो का रजिस्टर:2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना आये है..
ग्राम-देवाईगुम्प,ब्लॉक-बुर्गमपाड,जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी पवन बता रहे है कि वे 2005 सलवा जुडूम डर के कारण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना चले गए है,तेलंगाना में जंगल काटकर अपना जीवन यापन के लिए खेती बनाये थे| पर वन विभाग वाले ने उनका जमीन कब्ज़ा कर पौधारोपण लगा रहे है,और ग्रामीणों को मारपीट भागने कि धमकी दे रहे है| अब उनके पास जमीन नहीं है कुली मजदूरी करके अपना परिवार चलाते है अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7670944568
