गांव में रोड नहीं होने से बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-दोडला कोत्तुरु,पंचायत-कोंडई,मंडल-एटूर नागारम, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से लक्षमण, प्रवीण करसम बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय 40 परिवार छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में आकर बसे हैं और उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है|गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| और चुनाव के समय रोड, पट्टा बनवा देंगे कर के लोगों को गुमराह करते हैं, चुनाव जित जाने के बाद कोई ध्यान नहीं देते हैं| इसलिए मदद की अपील कर रहे हैं की गांव में रोड बन जाने से लोगों को आने-जाने में सुविधा होती| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7815806591.

Posted on: Oct 17, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA WATER

4 एकड़ 25 डिसमिल जमीन का पट्टा मिला था चार महीनें के अंदर वापस ले लिया, कृपया मदद करें-

रमेश जी, ग्राम-कोसमागुडेम, पंचायत-मंगापेट, जिला-मुलुगु (तेलंगाना) से बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से आकर जमीन बना कर के रहते हैं, सरकार से 4 एकड़ 25 डिसमिल जमीन का पट्टा मिला था 2009 में सर्वे किये 2011 में पट्टा मिला तिन चार महीनें के अंदर वापस ले लिया| पट्टा वापस मांगने की कोशिश लिए लेकिन उन्हें पट्टा नहीं मिल| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9392993496, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.

Posted on: Oct 15, 2022. Tags: BULTOO ETOORNAGARAM LAIND MULUGU PROBLEM RADIO TG VALASA

गांव के पास में नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है वहां तक ले जाना पड़ता है,

ग्राम अल्सेट्पली, पंचायत-अल्वागन्नापुरम, ब्लाक-ऐटूरनगरम, जिला-मुलगु (तेलंगाना) से ग्रामीण बता रहे हैं छत्तीसगढ़ से एल्सटपल्ली में सलवा जुडूम के समय आकर रह रहे हैं, जंपनवागु एक बड़ी नदी है| उसमे लगभग लोगों का आना जाना लगा रहता है बहुत परेशानी होती हैं बरसात से लेकर ठंड के मोसम तक मात्र गर्मी के दिनों में दो माह आवागमन लोग कर पाते हैं गांव में कोई बीमार पड़ जाने में बहुत दिक्कत होती है| उनके गांव के पास में नदी के उस पार बोनसबांधम गांव हैं वहां तक एमुलेशन आ जाती है वहां तक ले जाना पड़ता है| इससें पहले समस्या के कारण घटना भी हो चुकी है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8978200704,
MAL@9440170702, ATD अधिकारी बसंत जी@8958905070.

Posted on: Oct 15, 2022. Tags: DAM ETURNAGARM MULUGU PROBLEM TG

बिजली नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-सकायागु, पंचायत-रासेमगुडेम, ब्लाक-मुलाकालापल्ली, जिला भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से भीमाराजू जी बता रहे हैं उनके गांव में बिजली नहीं है, बिजली नहीं होने से रात में खाना बनाने के और बचों को पढाई करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@8501819566,संपर्क नंबर@7893857443, MPDO@9505921889,

Posted on: Oct 15, 2022. Tags: BHADRADI KOTAGUDEM LIGHT MULAKALAPALLI PROBLEM TG

हमारे क्षेत्र में हाथी का जनसंख्या ज्यादा है, और बहुत नुकसान कर रहे हैं कृपया मदद करें

ओमप्रकाश बघेल, ग्राम पंचायत जोजगा, ब्लाक उदयपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं उनके क्षेत्र में हाथी का जनसंख्या ज्यादा है। खेती नुकसान करते हैं। गांव में कई लोग का घर तोड़ दिए। उनका कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर-9753491731.

Posted on: Oct 14, 2022. Tags: CG ELEPHANT PROBLEM SARGUJA UDAIPUR

« View Newer Reports

View Older Reports »