रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्तत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| राउत पारा से लेकर गांजापारा तक रोड खराब है| आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहां लगभग 32 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@75887241962, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
गांव में मितानिन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
सीताराम कश्यप, ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी है वहाँ मितानिन नहीं हैं वहां लगभग 24 घर की बस्ती है| आंगनबाड़ी मैडम गांव में किसी को मितानिन नहीं बनाना चाहती है| गांव में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, CEO@8959393222.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MITANIN PROBLEM
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेराउर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमी यादव बता रहे हैं उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या है| गर्मी के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए सचिव-सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक पानी कि सुविधा नही हुआ हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समस्या का निराकरण करने में मदद करें:अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587295015, सीईओ@8889251366.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER
गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामनाथ बघेल बता रहे हैं कि गाँव में बिजली की समस्या है| गाँव में पेड़ टूटने के बिजली का तार भी टूट गए हैं| कभी कभी तार से करंट भी उठती है| इस तरह से गाँव में बिजिली रिपेर करना है विभाग को भी आवेदन दिए हैं परंतु अब तक नहीं आ प रहे हैं| सरपंच सचिव को भी इस बारे में जानकारी दी गई है फिर भी कुछ नहीं हो रहा है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं की बिजिली रिपेयरिंग करवाने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबरबिजली विभाग@6262046081, सचिव@9406400446, सरपंच@6263363505, संपर्क नंबर@7587020064.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICAL PROBLEM
हाले ओ नानों केला ओ नानों...गोंडी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमार बाई एक गोंडी गीत सुना रहीं हैं:
हाले ओ नानों केला ओ नानों-
वेया वे सेलवा वे नानों-
अमुड़ो नानों वेया वे-
हाले ओ नानों केला ओ नानों...
