हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, उनके गाँव में पुल नहीं बना है, जिसके कारण नदी पार कर जाने में दिक्कत होती है| बारिस के दिनों में ये समस्या बढ़ जाती है| यदि कोई बीमार पड़ता है तो चिकित्सा केंद्र जाने में बहुत परेशानी होती है, गाँव से हॉस्पिटल 10 किलोमीटर दूर है| 4 गाँव के लोगो का आवागवन पुल नहीं होने के कारण बाधित होता है| निवासियों ने इसके लिये कई बार आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पुल बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.
Posted on: Dec 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG DAM KODENAR PROBLEM SOHAN POYAM
रोड नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोहन पोयाम बता रहे है, गाँव में सड़क नहीं बना है, गाँव में सड़क के लिये सरपंच ने विधायक के पास अपनी बात को निवासियों ने रखा लेकिन सड़क नहीं बन रहा है| कई दिनों से आवेदन दे रहे हैं| जिसकी लम्बाई लगभग 10 किलोमीटर है|सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264763888.
Posted on: Dec 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR ROAD PROBLEM SOHAN POYAM
हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है...
ग्राम-नागटोका, पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगू पदामी बता रहे हैं उनके गांव में 2 किलोमीटर तक रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा में बोले थे परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद करे रहे हैं की दिए गए नंबरों से बात कर के सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7587885318, सचिव@7697581375, संपर्क@6260098471.
Posted on: Dec 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG MANGU PADAMI MUTANPAL PROBLEM ROAD
हिरनु का लांदा फुला-फुला...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कुमली एक गोंडी गीत सुना रहे हैं,
हिरनु का लांदा फुला-फुला-
पांच हजार पैसा हिता-
नॉन बता किता नॉन बता किता-
हिरनु का लांदा फुला-फुला-
Posted on: Dec 02, 2021. Tags: BADE KILEPAL BASTANAR BASTAR CG GONDI KUMALI SONG
येदे माया चो कहनी आगे आगि तुम चो...हल्बी गीत-
ग्राम-बड़े किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चाँदनीं ठाकुर एक हल्बी गीत सुना रही हैं:
येदे माया चो कहनी आगे आगि तुम चो-
मै का आरी लेही ले दुनो झन चो-
मै चो झोटा के नी जान अर-
माया होली होल मनते दादा मन-
कहा ले आले तुम के लेते आरी ले सी-
येदे माया चो कहनी आगे आगि तुम चो...
