गाँव में आने जाने के लिये सड़क नहीं है, सीसी रोड बनवाने में मदद करें...

पटपरिया टोला, ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मुन्नालाल आदिवासी बता रहे हैं, गाँव में सड़क नहीं बना है उनका कहना है कि गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया जाये जिससे लोगो को आने जाने में सुविधा हो सके| मुन्नालाल सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सीसी रोड बनवाने में मदद करें: रोजगार सहायक@9752560499, सरपंच@9179071026. संपर्क नंबर@9685645402. (171858) (AR)

Posted on: Jul 22, 2020. Tags: MP MUNNALAL ADIWASI PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER

योजना से आवास आया था लेकिन नहीं बनाया गया...

उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से बीना देवी बता रही हैं उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास आया था लेकिन घर के पास टावर लगा है ऐसा बोलकर नहीं बनाया गया है जबकि दूसरे का आवास वहीँ पर बनाया गया है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर आवास बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268107286. आयुक्त@9479059150. (171864) (AR)

Posted on: Jul 22, 2020. Tags: BHAGIRATHI VARMA CG PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में महीनो से बिजली नहीं है, लोग परेशान हैं...

ग्राम-बहोसड, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से मीना यादव बता रहे हैं कि गाँव के निवासी एक माह से बिजली नहीं होने से परेशान है, बिजली नहीं होने से लोगो को अँधेरे में रहना पड़ता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9109784723.
JE@9584224303. (171867) (AR)

Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ELECTRICITY MINA YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

गौ माता के बारे में वर्णन...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गौ माता के विशेषताओं का वर्णन कर रहे हैं :
गौ माता धर्म शास्त्र है-
गौ माता कृषि शास्त्र है-
गौ माता आरोग्य शास्त्र है-
गौ माता अर्थ शास्त्र है-
गौ माता विज्ञान शास्त्र है... (AR)

Posted on: Jul 22, 2020. Tags: CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में लू लगने पर घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गर्मी में लू लग जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, कच्चे आम को आग में भून कर उसका रस निकाल लेना है, उसके बाद काला नमक और जीरा मिलाकर कर शर्बत जैसा बना लेना है और सेवन करना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, इसके साथ चने की भाजी का सेवन कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 22, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »