मोर शिवा गुरु यह शरीर मेरा दो दिन का...भजन-

ग्राम-अलका, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गा एक भजन सुना रही हैं:
शिव गुरु हैं सुखदाई जपो मेरा भाई-
जीवन तेरा दो दिन का-
शरीर मेरा दो दिन का रे-
जीवन मेरा दो दिन का-
कागज का पुड़िया उड़ाते चले जाना-
मोर शिवा गुरु यह शरीर मेरा दो दिन का... (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: CG DURGA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हरियाली त्यौहार पर गीत...(धुर्वा में)

ग्राम-गुड़िया, पंचायत-चीतलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सगनी, देवली, सुकरी, रसमी अपने गाँव में हरियाली त्यौहार माना रही है और एक गीत सुना रही हैं, इस त्यौहार में गाँव के लोग शामिल होते हैं और मिलकर मनाते हैं इसमे लोग नाचते और गाते हैं, ये प्रति वर्ष मनाया जाता है| ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, झोपडी में रहती हूँ, बरसात में बहुत समस्या होती है...

ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा के साथ शांति है जो बता रहे है कि रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे है बरसात के दिनों में भीग जाते है, सीट और पानी छूते है तो आंधी तूफ़ान आती है तो उड़ जाते है | उससे गल्ला भी भीग जाता है | रहने की बहुत दिक्कत है, लॉकडाउन के कारण काम भी नहीं मिल रहा है | उनका कहना है कि रहने के लिए घर मिल जाता तो सुविधा होती | इसलिए सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है कि घर दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9580852199, C.E.O@9407803480, सचिव@9755289522. (170506) NM

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SHANTHI SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER

बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं:
रात- रजनी, रात्रि, निषा,
बिजली- दामिनी,
बादल- मेघ, जलद,
मेंढक- बादुर,
इस तरह के संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: DONGARPUR EDUCATION PRAKASH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

तेरा मेरा मेरा तेरा मेरा तेरा तेरा मेरा...भजन गीत-

ग्राम-डेहरापाली, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विष्णु चरण सेनापति एक भजन गीत सुना रहे है:
तेरा मेरा मेरा तेरा मेरा तेरा तेरा मेरा-
यही है प्रभु की माया इस से कोन बच पाया-
ऋषियों को मुनियों को ज्ञानियों को गुनियो को-
जिसने सदा नचाया उससे कौन बच पाया-
तेरा मेरा मेरा तेरा मेरा तेरा तेरा मेरा...

Posted on: Jul 23, 2020. Tags: HINDI SONG RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER VISHNU CHARAN SENAPATHI CG

« View Newer Reports

View Older Reports »