2017-18 में कुआ निर्माण के लिये आया था, आज तक उसका पैसा नहीं मिला है...
पीरमेटा, पंचायत-तुरांगुर, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से निवासी मंगली बाई पति जगदीश बता रही हैं, वर्ष 2017 -18 में रोजगार गारंटी के तहत कुआ पास हुआ था, निर्माण मे उन्होंने काम किया था जिसका पैसा नहीं मिला है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, मिलेगा बोलते हैं, कई बार आवेदन कर चुके हैं, उनके साथ 18 लोगो ने काम किया था, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7587879808. सचिव@9406069269, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694. (172474 ) (AR)
Posted on: Aug 01, 2020. Tags: NREGA SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुझे राशन की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
मंडावली दिल्ली से मंजू देवी बता रही है कि लॉकडाउन के दौरान राशन की समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है |
Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT DELHI MANJU DEVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में राशन की समस्या थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया...
मंडावली दिल्ली से राजेश कुमार बता रहे है कि लॉकडाउन के दौरान राशन की बहुत समस्या हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद की से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT DELHI RAJESH SONG VICTIMS REGISTER
पैसा पास होता तो चार चने लाते...कविता-
प्राथमिक शाला पीरमेटा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुनिरुधि नाग अपने साथियों के साथ एक कविता सुना रहे हैं:
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो वो टाँय-टाँय टिक करता-
टाँय-टाँय करता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते... (AR)
Posted on: Aug 01, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
दीप जले दीप जले द्वार द्वार दीप जले...कविता-
प्राथमिक शाला पीरमेटा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वंदना एक गीत सुना रही हैं:
दीप जले दीप जले द्वार द्वार दीप जले-
दीप जले गाँव गाँव बगिया के छांव छांव-
द्वार पे आंगनों में धूम मची है चाँव चाँव-
आगो रे गाव रे-
दीप जले दीप जले द्वार द्वार दीप जले... (AR)



