2017 में आवास आया था, किस्त नहीं मिलने से आज तक आवास अधूरा पड़ा है...
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से समडो बता रहे हैं 2017 में प्रधानमंत्री आवास आया था, जिसका अधूरा निर्माण नहीं हुआ है और पूरा पैसा नहीं मिला है, आवेदन करने पर बोलते हैं पैसा मिल चुका है, बैंक अधिकारी का कहना है पैसा नहीं आया है, कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर प्रधानमंत्री आवास का पैसा दिलाने में मदद करें जिससे आवास का निर्माण पूरा हो सके: संपर्क नंबर@9770063162. सरपंच@7646875525, सचिव@7747917756. (171869) (AR)
Posted on: Jul 23, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में किसी को उज्ज्वला योजना का लाभ नहीं मिला है...
बांडापारा, ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामन, बोंजा, रामनाथ, बुधराम बता रहे हैं उनके गाँव में लोगो को उज्ज्वला योजना से किसी परिवार को गैस नहीं मिला है, लोगो को योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है उन्हें इस संबंध में पंचायत में जानकारी नहीं दी गयी है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना के बारे जानकारी और लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265115350. सचिव@9406073934, CEO@9406016762. (171900) (AR)
Posted on: Jul 23, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मेरा खाता बंद था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद चालू हो गया है...
ग्राम-छिन्द्वार, पोस्ट-गुडियारास, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कैलाश कुमार कोल बता रहे है कि उनका खाता बंद था तो उनको बहुत परेशानी हो रही थी उसके लिए उन्होंने 10 जून को एक सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड किये थे करने के 20 दिन बाद उनका खाता चालू हो गया है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9179476356.
Posted on: Jul 23, 2020. Tags: ANUPPUR MP IMPACT KAILASH KUMAR KOL SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टूटी हड्डी को जोड़ने का घरेलू नुस्खा...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय हड्डी टूटने पर उसे जोड़ने के लिये घरेलू उपचार बता रहे हैं, हरजोड़ के जड़ी को लेकर छोटे छोटे तुकडे कर मावा से बनी मिठाई में मिलाकर सेवन करना है उसके बाद गुनगुना दूध पीना है एक सप्ताह में 1 बार सेवन करना है इससे लाभ हो सकता है, हड्डी में कोई वजन नहीं देना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 23, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
कईसन तोरा है रिश्ता रे...मरनी गीत-
रानी बहनी दरबार जिला-रीवा मध्यप्रदेश से एक मृत्यु गीत सुना रही है:
कईसन तोरा है रिश्ता रे-
मन भूल गया मन भूल गया-
चार जने मिले खाट उठाईन-
लाईगाये मरघटी घाट हो-
मन भूल गया मन भूल गया-
माथे पकड़ उनकर पापा रोयें मैं-
मन भूल गया मन भूल गया...

