अम्बे भवानी जगदम्बे भवानी...देवी गीत-

जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दहिया एक देवी गीत सुना रहे हैं:
अम्बे भवानी जगदम्बे भवानी-
आके भवानी माँ-
बन में प्रकट होई जईयो-
तुम राम जी के संग संग आना-
सीता का रूप धर लईयो रे भवानी माँ-
बन में प्रकट होई जईयो... (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती...कविता-

प्राथमिक शाला पिरमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से जोगेंद्र पोड़ियाम एक कविता सुना रहा है:
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है-
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है-
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है-
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है-
जा जाकर खाली हाथ लौटकर आता है-
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में-
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में-
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती-
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती-
असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो-
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो...

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER

कई साल से नाले का पानी उपयोग कर रहे हैं, आज तक समस्या हल नहीं हुई...

ग्राम पंचायत-कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुकलदाई, सेमवती बता रही हैं, गाँव में पानी की समस्या है, वे नाला का पानी उपयोग करते हैं, 15 घर के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं, कई साल से नाला का पानी उपयोग कर रहे हैं, आवेदन करने पर अधिकारी बोलते हैं मिलेगा लेकिन आज तक स्थिती में कोई सुधार नहीं हुआ है, तीन सरपंच बदल चुके है, आज भी समस्या बनी हुई है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की व्यवस्था कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / लक्ष्मी@7067830556. सचिव@8839499508, सरपंच@9399311762. (172487) (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा...गीत-

सीजीनेट श्रोता सम्पत यादव ग्राम-गौतमा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं :
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी राम और कृष्ण हुये थे-
इसी में गाँधी दुलारा प्राणों से प्यारा-
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा... (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CG JANJGIR CHANPA SAMPAT YADAV SONG VICTIMS REGISTER

मीठ बोली बान बोल लेते भईया...गीत-

ग्राम, पोस्ट-डिज़ावाल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं:
आना है अकेला जग में जाना है अकेला-
ये दुनिया के मोह माया के कतको है झमेला रे-
मीठ बोली बान बोल लेते भईया-
क्या लेके तै आये हो भईया क्या लेके तै जाबे-
क्या लेके तै आये हो दीदी क्या लेके तै जाबे-
मुठ्ठी बांधे आये हो भईया हाँथ पसारे जाबे... (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »