बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...

डोंगरपुर, राजस्थान से प्रकाश मीणा जो दृष्टिबाधित हैं, बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं, जिससे वे बच्चे जो गाँव में रहते हैं, इंटरनेट की सुवधा से दूर हैं, जिनके पास केवल एक छोटा फोन है जिससे केवल बात कर सकते हैं, दूसरे वे बच्चे जो देख नहीं सकते केवल सुन सकते हैं, इसे सुन सके और सीख सकें| एसी जानकारी रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: DONGARPUR EDUCATION PRAKASH MINA RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बच्चे के लिये माँ के दूध का महत्व...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बच्चे के लिये माँ के दूध के महत्व के बारे में बता रहे हैं, जिन बच्चो को माँ का दूध पीने को मिलता है उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है, उसमे रोगों से लड़ने की क्षमता होती है, इसके विपरीत जिन बच्चो को दूध पाउडर का सेवन कराया जाता है उनका विकास सही से नहीं होता और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिये बच्चो को माँ का ही दूध पिलाना चाहिये| (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है लेकिन उसमे लाईट नहीं है...

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट, थाना-रामकोला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी बता रहे हैं गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली की समस्या है, निवासी पुरुषोत्तम सिंह का कहना है 2 साल से ट्रांसफ़ॉर्मर लगा है लेकिन उसमे लाईट नहीं लगा है, ट्रांसफ़ॉर्मर चालू नहीं है पुराना वाला लगा दिया गया है, इस संबंध में वे आवेदन दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770473170. कलेक्टर@7775266117, जिला अध्यक्ष@6265257810. (172502) (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

अगर कहीं मै घोड़ा होता...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-अमगंवा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से रेशमी केवट एक कविता सुनवा रही हैं:
अगर कहीं मै घोड़ा होता-
वाहे लम्बा चौड़ा होता-
तुम्हे पीठ पर बैठा करके-
बहुत तेज मै दौड़ा होता-
पालक झपकते ही ले जाता-
दूर पहाड़ो की वादी में... (AR)

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: ANUPPUR MP POEM RESHAMI KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

Impact : मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा था, सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद बन गया है..

ग्राम-धुम्मा,पोस्ट-बघऊ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से रामराज पटेल बता रहा है की उनके राशन कार्ड बहुत दिनों से नही बना था | जिसे सरपंच सचिव को भी आवेदन दिए थे, किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही किये राशन कार्ड नही बना था उसके लिए उन्होंने पैसे भी खर्च किये 2-3 महिना से आवेदन दे रहे थे डेढ़ साल पहले भी आवेदन दिए थे | फिर भी उनका काम नही हो पा रहा था तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था जो सीजीनेट सुनने वाले साथियों के मदद से राशन कार्ड बनवाने में मदद किये इसलिए अधिकारीयों को एंव सीजीनेट स्वर सुनने साथियों को धन्यवाद कर रहें है|

Posted on: Aug 01, 2020. Tags: IMPACT RATION CARD RAMRAJ PATEL SIDHI MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »