सुनव-सुनव ऐ भारत वासी, भारत ला स्वच्छ बनाना है...स्वच्छता गीत
ग्राम-दलमोहली, पोस्ट-निमरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र सरौटी एक स्वच्छता के गीत सुना रहा है:
सुनव-सुनव ऐ भारत वासी-
भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गाँव-गाँव और गली-गली मा-
सब्बो झन ला बताना है-
सुनव-सुनव ऐ भारत वासी-
भारत ला स्वच्छ बनाना है...
Posted on: May 23, 2019. Tags: BILASPUR CG RAJENDRA SARAUTI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, जुखाम, नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी सर्दी जुखाम नजला, खांसी, बुखार, का घरेलू उपचार बता रहा है: लहसुन की कली 5 नग, लहसुन की पत्ती 5 नग, सोंठ 2 ग्राम, काली मिर्च 5 नग, दूध आधा किलो, इन सभी को अच्छी तरह कूट-पीसकर मोटा चूर्ण बना लेवें | इसके बाद आधा लीटर दूध में उबाल लें|जब वह आधा बच जाए तो दिन में दो बार सुबह खाली पेट और शाम को खाना खाने के बाद सोने के समय प्रयोग करने से लाभ प्राप्त होगा| यह विधि सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए|वैद्द्य एच. डी. गांधी@9111061399.
Posted on: May 23, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दमा, स्वास अस्थमा के घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी दमा, स्वास अस्थमा के घरेलू उपचार बता रहे हैं:
लहसुन 10नाग, बाईबिडिंग 30ग्राम, सोंठ 10ग्राम, सेंधा नमक 1ग्राम, गुड 30ग्राम, इन सभी को अच्छी तरह से पीसकर चूर्ण बना लेवें और एक गिलास पानी में उबालें | इसके बाद दिन में दो बार एक-एक कप उपयोग करने से शीघ्र लाभ होता है | यह प्रयोग सभी कर सकते हैं बिना कोई पैसा खर्च किये | परहेज: ठंडी चीजों से बचें, नशा न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई,गरिष्ट भोजन न करें|
Posted on: May 23, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बच्चों को शीत, निमोनिया होने पर मालिश के तेल बनाने का विधि...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्द्य एच. डी. गांधी बच्चों को शीत, निमोनिया होने पर मालिश के तेल का विधि बता रहा है: लहसुन का रस 25ग्राम, जैतून का तेल 100ग्राम, 5 नग अंडा का पीला वाला भाग |इस सभी को अच्छी तरह मिलाकर रख लेवें बाद में इसे गुनगुना कर बच्चों के छाती में मालिश करने से शीघ्र लाभ मिलता है | यह प्रयोग सभी अपने घर में आसानी से कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिए वैद्द्य एच.डी. गांधी@9111061399.
Posted on: May 23, 2019. Tags: CG H.D.GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
पाइप फट जाने से पानी कम मात्रा में निकल रहा है, हैंडपंप काफी दिनों से ख़राब है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-कुग्दुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं कि उनके गाँव के आवास पारा वार्ड क्रामंक 2 में पीने के पानी के बहुत समस्या है| हैंडपंप है लेकिन काफी दिनों से पाइप फट जाने से पानी कम मात्रा में निकल रहा है, चूकिं यह इस पारा के एक ही हैंडपंप है, जिससे लोग परेशान होते हैं |जबकि इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया है, आज तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, की दिए गये अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9589808588, P.H.E.@6261593304, संपर्क नम्बर@8964973228.
