काम किये डेढ़ साल हो चुके हैं, पैसा नहीं मिला...कृपया मदद करें-
ग्राम-इमलीटोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से संपतराम बघेल बता रहे हैं| उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत 6 सप्ताह तलाब निर्माण में काम किया था| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला है| सचिव, सरपंच के पास आवेदन करने हैं| अधिकारियों का कहना है, खाते में पैसा डाल दिया गया है| लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है| आवेदन करते डेढ साल हो चुके हैं| कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@9685685936, सचिव@7898126988. संतराम यादव@8435231568.
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
काम किये एक साल हो चुके हैं, आज तक काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-पोलमी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुरराम साहू बता रहे हैं| घोड़ा डोंगर गाँव में रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत तालाब निर्माण का काम हुआ था| जिसमे सकरु नायक द्वारा 1 महीना काम किया गया था| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला हैं| एक साल से ज्यादा हो चुके हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (चतुरराम साहू)@6268623216.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG CHATURRAM SAHU KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
मेन रोड से पारा तक रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
गोर्रा पारा, ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहार सिंह टेकाम बता रहे हैं| गाँव में मेन रोड से पारा तक 1 किलोमीटर रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते| पानी भर जाता है| वे समस्या के निराकरण के लिये कई बार गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (नरेश बुनकर)@8120389463.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
सीमेंटेड पोल की जगह लकड़ी का पोल लगाकर बिजली उपयोग कर रहे हैं...मदद की अपील-
ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली से संबंधित समस्या है| लोग गाँव में लकड़ी के पोल लगाकर लाईट का उपयोग कर रहे हैं| जिससे बारिस के दिनों टूटने और करंट लगने का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव बिजली का खंभा लगवाने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY PROBLEM RAJU RANA SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है, बनवाने में मदद करें-
ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव के लोग को आने जाने में दिक्कत होती है| तीन किलोमीटर तक रोड ख़राब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.
