अरे नाने नाने बूंद पानी बरसले निरा...छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत-
ग्राम-सकलपुर, पोस्ट-सोनबेडा, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से शिवलाल मानिकपुरी एक भक्ति गीत सुना रहें है:
अरे नाने नाने बूंद पानी बरसले निरा-
कहां जगह भिजत होहिं राम रघुवीरा-
राम रघुबीरा रे राम रघुवीर-
नाने नाने बूंद पानी बरसले निरा-
कहां जगह भिजत होहिं राम रघुवीरा...
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CHHATTISGARHI SONG SHIVLAL MANIKPURI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
आवास के लिये आवेदन देते हैं, सुनवाई नहीं होती...
पाइक पारा, ग्राम-बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से परमिला बता रही हैं, उन्हें आवास नहीं मिला है, इसके लिये उन्होंने सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही है कि दिये नंबरों पर बात कर आवास दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268603669, सचिव@6479010162, CEO@9406016762. संपर्क नंबर@7067197137. (171953) (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
बाँध ऐसा बनाया जाये जिससे गाँव का नुकसान न हो, कई पीढ़ियों से रह रहे हैं कहां जायेंगे...
बस्तर (छत्तीसगढ़) से हरिशचंद्र कश्यप बता रहे हैं उनके गाँव में बांध का निर्माण होना है जिसके लिये गाँव के निवासियों को गाँव छोड़ना पड़ रहा है, इस संबंध में उनका कहना है कि बांध का निर्माण ऐसा हो जिससे लोगो को इसका लाभ मिले सिंचाई के लिये उपयोग हो सके, यदि उनको गाँव से निकाला जायेगा तो वो कहां जायेंगे| वे चिंतित हैं और शाशन से अपील कर रहे हैं कि बांध निर्माण ऐसा हो कि लोगो का नुकसान न हो| संपर्क नंबर@7587129163. (171972) (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
2 मोबाईल टावर लगे हैं लेकिन चालू नहीं है जिससे नेटवर्क की समस्या रहती है...
ग्राम-करेकोट, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोवर्धन यादव बता रहे हैं, वहां 2 मोबाईल टावर लगे हैं लेकिन चालू नहीं हुआ है, जिसके कारण नेटवर्क की दिक्कत रहती है, इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को बोला लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर टावर शुरू कराने में मदद करें: कालेकर@8458956694. CEO@8889251366. संपर्क नंबर@9479107620. (171968) (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
सभी प्रकार के फसल लगाते हैं, इसी से परिवार का पालन पोषण होता है...
ग्राम-करेकोट, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कचरूराम नाग बता रहे हैं वे खेती का काम करते हैं, खेती में धान, जोंढ़रा, उड़द, राहल की फसल उगाते हैं, मिश्रित खेती करते हैं, इस तरह से साल के कुछ महीने काम कर साल भर के लिये अन्न प्राप्त करते हैं इसी से उनका जीवन यापन होता है| (AR)
