वृद्धावस्था पेंशन के लिये कई बार आवेदन दे चुके है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है...

ग्राम पंचायत-डोडरेपाल, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भागवती, सुखमती और सुलोचना बता रहे हैं कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, इसके बारे में शिकायत करने पर जानकारी देते हैं ऑनलाइन खाते में पैसा आयेगा, बैंक में पता करने से बोलते हैं पैसा नहीं आया है, बैंक अधिकारी का कहना है सरपंच सचिव पैसा नहीं डाल रहे हैं तो पैसा कैसे आयेगा, इस तरह से पेंशन के लिये उन्हें परेशान होना पड़ रहा है लेकिन पेंशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669868913. सचिव@9406228766, CEO@9425592215. (172535) (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: PENSION SONG VICTIMS REGISTER

माता की मुरुर मा कोई नहीं जाय...गीत-

ग्राम पंचायत-अमगवां, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से हेरौंदा केवट एक खुजलू गीत सुना रही हैं:
माता की मुरुर मा कोई नहीं जाय-
आई बिना चोकड़ी कउ दाना लईके जाये-
ओ रे देवी गंगा-
आई बिना चोकड़ी कउ दाना लईके जाये-
देबी गंगा, देबी गंगा लहरी तुम्हार... (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

भवन छोटा है जिसके कारण रोगियों को रखने में दिक्कत होती है...

ग्राम पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से माड़े मरकाम बता रही हैं कि उनके इलाके में जो चिकित्सालय भवन है छोटा है जिसके कारण रोगियों को रखने में दिक्कत होती है, प्रसव के समय समस्या होती है, इसलिये वे अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर चिकित्सा केंद्र भवन को बड़ा बनवाने में मदद करें : CEO@9425592215, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9302776252. (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER

बाँध बनवाने के लिये मदद करें जिससे किसानो को सिंचाई की सुविधा हो सके...

ग्राम-शारदा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बंसीधर बता रहे हैं उनके इलाके में सांगड़ामुंडा में बांध बनना चाहिये, जिसमे किसानो को सिंचाई के लिये अच्छी सुविधा हो जायेगी, इसके लिये निवासियों ने आवेदन किया है लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर बांध बनवाने में मदद करें: दामनी देवी कश्यप@9406077347, सचिव@9174795949, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694. संपर्क नंबर@9406138973. (172556) (AR)

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

निन्ने नाने नाने न निन्ने नाने न...धुर्वा विवाह गीत-

ग्राम-कुकुररास, पंचायत-छिन्दावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मांजरी धुर्वा भाषा में एक विवाह गीत सुना रही है :
निन्ने नाने नाने न निन्ने नाने न...

Posted on: Aug 02, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »