बच्चो के लिये हिन्दी पर्यावाची शब्द...
राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गंधर्व बच्चो के लिये पर्यायवाची शब्द बता रहे हैं:
आग- पावक, हुतासन, अग्नि, वैश्वानर, वैहिनी, शानू, दहन,
आकाश – गगन, नभ, अम्बर, व्योम, अनंत,
ऐसे जानकारियों को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG EDUCATION RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
45 दिन से बोर ख़राब है, लॉकडाउन है, दूसरे मोहल्ले में पानी के लिये नहीं जा सकते है...
न्यू राजेंद्र नगर, उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से नारायण ध्रुव बता रहे हैं, वहां पानी की समस्या है, डेढ़ माह से बोर ख़राब है, पप्पू वर्मा बता रहे हैं कि बोर ख़राब है इस संबंध में उन्होंने वार्ड पार्षद को जानकारी दिया है, पार्षद का कहना है नहीं बनेगा| बोर नहर के किनारे है, बोर सुधार नहीं होने से पानी की समस्या बनी है, लॉकडाउन के कारण दूसरे मोहल्ले में पानी लेने नहीं जा सकते हैं, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: नगर निगम आयुक्त@9479059150. संपर्क नंबर@9039142049. (171981) (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG PHE PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : गाय के घी और दूध के फायदे...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गाय के घी और दूध के लाभ के बारे में बता रहे हैं, गाय के घी और दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, प्रतिदिन एक चम्मच घी और गाय के दूध का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, इसका सेवन करें और लाभ लें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: रमाकांत सोनी@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
देश हमें देता है सब कुछ...कविता-
ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट एक कविता सुना रही हैं:
देश हमें देता है सब कुछ-
हम भी तो कुछ देना सीखें-
सूरज हमें रौशनी डेता-
हवा नई जीवन देती-
भूख मिटाने को हम सबको-
धरती पर होती है खेती-
औरो का भी हित हो जिसमे... (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश साहू बच्चो के लिये जनरल नॉलेज बता रहे हैं:
फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है ?
19 अगस्त को
स्तनपान दिवस कब मनाया जाता है ?
1 अगस्त को
राष्ट्रिय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
5 सितम्बर को.... (AR)
