भुरु पानी गाँव हमर, बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव...गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया अपने गाँव के बारे में गीत के माध्यम से बता रहे है:
भुरु पानी गाँव हमर बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव-
आदिवासी जन हवे, भय्या हो, आदिवासी जन हवे-
चले फिरे बढ़ रास्ता कठिन है, पानी नल कुआं के भी परेशानी है-
भय्या हो पानी पिये बर परेशानी है, दादा हो आये जाए बर परेशानी है-
लेकिन भुरु पानी गाँव हमर, बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव-
यहाँ कोया आदिवासी जन हवे...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: JAGDEV POYA SONG VICTIMS REGISTER
SC/ST अधिनियम में संशोधन कर बदलाव के फैसले के खिलाफ़ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया...
तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवसाय पोया बता रहे है कि, भारत बंद आव्हान के तहत अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया| पिछले दिनों देश की सर्वोच्य आदालत का अनुसूचित जाति, जनजाति, अधिनियम में संशोधन के फैसले के खिलाफ़, ज्ञापन के माध्यम से बता रहे है कि यह अनुसूचित जाति, जनजाति, के लोगो के हक्क एवं अधिकार पर अत्याचार है. 5 वीं अनुसूची के क्षेत्र में नियमों को ताक में रख, खनन करना जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित करना हो रहा है. दूसरी तरफ़ पूरे सरगुजा संभाग की २० हजार लड़किया गायब है, इन्ही तमाम मुद्दों के खिलाफ़ देशव्यापी बंद के तहत २ अप्रैल को अनुविभागीय अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: DEVSAY POYA SONG VICTIMS REGISTER
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय, यहाँ मजदूर किसान तड़प-तड़प रो जाये...कविता
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया
एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
लम्बा डब्बा जोड़े भाई, वो चोर गाड़ी का है-
धरती फोड़ कोयला हेरे, परदेश में भेजाय-
यहाँ मजदूर किसान, तड़प-तड़प रो जाये-
अपने होंके धरती ला बेचे, समझ नहीं आये-
आगु वंश बर सोचे नही, पाछु मूढ़ धर पछताए-
झिन बेचा ये धरती ला, माता का है-
ये धरती हर सभो जन ला, पालन कर के दुनिया ला दिखाये-
धरती हर हमर जीवन ला, कथेक सुगर कहलाये...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मात गेहे मात गेहे मात गेहे गा, छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर मात गेहे गा...सरगुजिया गीत
ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवसागर सिंह पोया गीत सुना रहे है, गीत के माध्यम से समाज चेतना और बदलाव की समाज के लोगो से अपील कर रहे है:
मात गेहे मात गेहे, मात गेहे गा-
छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
दाई मोरे माथे है, बहिनी मोरे माथे है-
दाऊ दादा रे घालो, मात गेहे गा-
अरे छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना-
घर दुराकर हमर, नही है ठिकाना-
टूट गए राजपाट छुट गए, राजधानी-
हक़ और अधिकार हमर, हो गए बैमानी-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना...
Posted on: Apr 01, 2018. Tags: SHIVSAGAR SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट में रिपोर्ट के बाद अधिकारी आये थे पर हैंडपंप अभी भी नहीं लगा है, बहुत दिक्कत में हैं...
ग्राम-देवरी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि उनके टोला में पानी की समस्या को लेकर साल भर पूर्व सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था, उसके बाद विकासखण्ड स्तर के अधिकारी आये थे, मौका मुआवना कर मौका स्थल का फोटो ले गये थे और बताया था गर्मी में नलकूप लगा देंगे, परन्तु अभी तक नही लगा है, 7-8 परिवारों को बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, की दिए गए नम्बरों पर अधिक से अधिक बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे: सरपंच@3987396026, सचिव@7247616422, SDM@9164932012, PHE@8120171919, 9425254247. पोया@7697080920


