कई बार राशन कार्ड और आधार कार्ड के लिये आवेदन दिये लेकिन नहीं बन रहा है... (गोंडी में)

पाइक पारा, बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मीलावती बता रही हैं, उनका राशन कार्ड और आधार कार्ड नहीं बना है, राशन कार्ड नहीं होने से उनको राशन नहीं मिलता है, इसके बारे में कई बार आवेदन दे चुके हैं लेकिन कार्ड नहीं बना है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098216548. सरपंच@6268603669, सचिव@6479010162, CEO@9406016762. (171951) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार...चौपाई-

जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश साहू नागपंचमी के अवसर पर चौपाई सुना रहे हैं:
श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार-
बरनौ रघुवर बिमल जसु , जो दायक फल चारि-
बुद्धिहीन तनु जानि के , सुमिरौ पवन कुमार-
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु कलेश विकार... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: BILASPUR CG RAKESH SAHU SONG VICTIMS REGISTER

सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से चांदनी केवट और पार्वती केवट एक गीत सुना रही हैं:
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया-
जहाँ ब्रम्हा विष्णू, जहाँ सीता और राम-
वहां मीरा का आना मगन हो गया-
भोले बाबा ने बजाया डमरू-
सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया... (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: ANUPPUR CHANDANI KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, बारिस में पानी टपकते घर में रहना पड़ता है...

पाइक पारा, बड़ेकिलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से फूलसिंह ठाकुर बता रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उनका कच्चा मकान है, बारिस में पानी टपकता है उन्हें दिक्कत होती है इस संबंध में उन्हीने कई बार सरपंच के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर उन्हें आवास दिलाने में मदद करें: सरपंच@6268603669, सचिव@6479010162, CEO@9406016762. संपर्क नंबर@7697127311. (171952) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

गुडमार की पत्ती बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं...

ग्राम-अतौरिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से करन गुडमार के बारे में बता रहे हैं, ये वनस्पति उनके इलाके के वनों में बहुत मिलती है, ये गुडमार सेमी बरसात के समय मिलती है, इसके पत्ते को बेचकर वहां के गरीब लोग अपना जीवन यापन करते है, बाजार में इसे 40 – 50 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जाता है, यदि किसी को इसकी आवश्यकता हो या इस संबंध में जानकारी चाहिये तो संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7869232968. (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: KARAN ADIVASI MP REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »