सहकार रेडियो : बाल चौपाल (राजा का झरना)
बच्चों, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज सुनिए कहानी ”राजा का झरना”| आवाज़ है जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी की| कहानी लिखी है लॉयड एलेक्जेंडर ने| आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
जैविक खाद बनाने का काम करते हैं और उसे बेचकर घर चलाते हैं...
ग्राम-पटेल पारा, पंचायत-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शावित्री मंडावी बता रही हैं, वे जैविक खाद बनाने का काम कर रहे हैं, इसके बारे में उन्होंने गाँव के बुजुर्गो से सीखा है, वे स्वसहायता समूह चलाती हैं जिसका नाम है गेंदा फूल स्वसहायता समूह| उनके समूह के 11 सदस्य हैं, खाद बनाकर वे बेचने का काम करते हैं जिससे उनका घर चलता है, इस तरह से वे जैविक खेती के लिये लोगो को प्रोत्साहित करते हैं| (AR)
Posted on: Aug 03, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
आमी आज जांवा बाई, आमी आज जांवा...हल्बी कविता-
प्राथमिक शाला पीरमेटा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) कुमारी परमिला हल्बी बोली में एक कविता सुना रही हैं:
आमी आज जांवा बाई, आमी आज जांवा-
बेड़ा पान काऊँ-
मुचकी मारून मारून तोंवा-
आते भुलुन भुलुन बसुन डोवां-
गैयानुवा लाई अमय चाऊं बाई अमय चाऊं... (AR)
Posted on: Aug 03, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER
बस्तानार बस्तर से गोंडी में सामूहिक गीत...
ग्राम-बोमड़ा पारा, पंचायत-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बामनराम वेक अपने साथियों के साथ एक गीत सुना रहे हैं जो गोंडी बोली में है, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Aug 03, 2020. Tags: GONDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण घर आ गये थे लेकिन पंचायत में भी कोई काम नहीं मिल रहा है...
ग्राम-पटपरिया हरदोली, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से छोटेलाल कोल बता रहे हैं कि वे काम करने के लिये रायपुर गये थे लेकिन अचानक लॉकडाउन होने के कारण उन्हे वापस आना पड़ा| गाँव में कोई काम नहीं मिल रहा है जिसके कारण जीवन यापन करने में दिक्कत हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पंचायत में रोजगार दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7389139671. रोजगार सहायक@9752560499. (172599) (AR)


