हमारे घर में 9 सदस्य हैं, पर्याप्त राशन नहीं मिल पाता, राशन कार्ड अलग बनवाना चाहते हैं, मदद करें...

नरेटिपारा, ग्राम पंचयत- भेजा, ब्लॉक- लोहंडीगुड़ा, जिला- बस्तर, राज्य (छत्त्तीसगढ़) पीलूराम मौर्या बता रहे हैं कि उनके परिवार में नौ सदस्य हैं, इसलिए वह अपना राशन कार्ड माता-पिता से अलग बनवाना चाहते हैं। सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर@ कलेक्टर- 8488556494, CEO- 8899251366, सरपंच- 9479224461, सचिव- 7648021198.

Posted on: Sep 14, 2021. Tags: BASTAR BHEJA CG LOHANDIGUDA PILURAM MORYA POROBLEM RATION CARD

गुड़ियापारा से तुलसीराम देसी खेती के तरीके साझा कर रहे हैं...

बामन पुजारीपारा, गुड़ियापारा, ग्राम पंचायत- बड़े किलेपाल 2, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से तुलसीराम अपने खेत के फसल के बारे में बता रहे हैं। बीज संरक्षण का तरीका, फसल में गोबर खाद व देसी खेती के बारे में विवरण दे रहे हैं। वे बता रहे हैं कि अपने खेत में स्वयं व गायों से हल चलाया जाता है। इस मोसम में धान के आलावा कोदो भी लगाते हैं।

Posted on: Sep 14, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR CG FARMING GUDIYAPARA KILEPAL TULSIRAM

सीसी रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में बहुत समस्या होती है...कृपया मदद करें-

कमलूराम मोहरे, ग्राम पंचायत-लेंडरा, भाटागुडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या हैं, उस रास्ते से 200 लोग गुजरते है| और स्कूल के बच्चें लोग भी उसी रास्ते से आना जाना होता है| बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9406167732, सरपंच@6266251417, CEO@8959393222, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Sep 13, 2021. Tags: BASTAR CC ROAD CG DARBHA KAMLURAM MOHARE PROBLEM

सहकार रेडियो: निष्क्रियता के बारे में- निकोलाई ओस्त्रोव्स्की स्वर- रमेश

श्रोताओं नमस्कार सहकार रेडियो पर विचारों की यात्रा में आज आप सुनेंगे रूसी क्रांतिकारी और लेखक निकोलाई ओस्त्रोव्स्की के विचार जिसमे वो निष्क्रियता के ख़िलाफ़ लोगों को आगाह कर रहे हैं। आवाज़ है गाजीपुर उत्तर प्रदेश से साथी रमेश की|

https://youtu.be/hb5NLFjwiro

Posted on: Sep 12, 2021. Tags: SAHAKAR RADIO

राशनकार्ड नहीं मिला है, नंबर से राशन मिलता है, राशनकार्ड दिलाने में मदद करें-

सुखराम कवासी, ग्राम पंचायत-पालानार डोंगरी पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है| राशन कार्ड के नंबर से उन्हें राशन मिलता है| राशन कार्ड के लिए कई बार बोले लेकिन अभी तक नही मिला है| राशनकार्ड नही होने से कई समस्याएं बनी रहती है| इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात कर राशनकार्ड दिलाने में मदद करें: सरपंच@6261877601, सचिव@7587204197, संपर्क नंबर@7647916778.

Posted on: Sep 12, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD SUKHRAM KAWASI

« View Newer Reports

View Older Reports »