राजा रे मोर मन के मीत... छत्तीसगढ़ी गीत-

थाना-डभरा,जिला-जांजगीरचांपा (छत्तीसगढ़) से पिंकी जयसवाल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
कोन बैरी तोला दिल मा आये हे-
कैसन जादू चला के अरझाये हे-
कब के अबईया अबले नई अबये-
मन गबये रे तोर गीत-
आजा रे मोर मन के मीत-
राजा रे मोर मन के मीत...(AR)

Posted on: Apr 02, 2021. Tags: CG CHAMPA JANJAGIR PINKI JAYASWAL SONG

आनंदित हो आनंदित हो...गीत

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से छोटू चौहान एक गीत सुना रहे हैं:
आज का दिन या हो-
आने वाला है-
आनंदित हो आनंदित हो-
प्रभु का महिमा मिले-
आनंदित हो आनंदित हो...(AR)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG CHHOTU CHAUHAN RAIGARH SONG

वनांचल स्वर: भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं...

ग्राम- बाँगाचार, ब्लॉक-दुर्गकोन्दल, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से हलबा जनजाति के सक्रिय सदस्य और पेशे से शिक्षक, भारत भंडारी जी महुआ के विषय में बता रहे हैं। उनके जीवन में प्रकृतिक, पूजा पाठ और विवाह की दृष्टि से महुआ का काफी महत्व है। महुआ का फूल फरवरी से अप्रेल के बीच में गिरता है। महुआ को बेचकर यह लोग अपना घर चलाते हैं। (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG HALBA JANJATI KANKER VANANCHAL SWARA

जीना हो तो पापा शराब मत पीना...गीत-

जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर गीत सुना रहे है|
जीना हो तो पापा शराब मत पीना-
कहते है लोग टेड़े कहते है लोग टेड़े-
बाप है कमीना-
जीना है तो पापा शराब मत पीना-
उसी चार पैसे मै पड़ाऊँगा-
भाई बहन को भी आगे बड़ाऊँगा...(MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: ANAMOL KUMAR RAIPUR CG SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी|

ग्राम-निबरा, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से खोरी बता रहे हैं, वे पहले आमाबेड़ा कोलयारी गांव में रहतें थे, वर्तमान में अपना गांव छोड़ कर निबरा गांव में आकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उनके पति को पुलिस वालों ने नक्सली समझ कर जेल भेज दिया था, जेल से आने के बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी और कुछ दिनों के बाद उनकी मृत्यु हो गयी| अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई मदद नही मिली है| (MS)

Posted on: Apr 01, 2021. Tags: CG KANKER KHORI VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »