सालो से रह रहे लोगो को आज तक भूमि पट्टा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-सेलमाना नगर, पंचायत-गुंडालापाडू, तहसील-मुलाकलापल्ली, जिला-भद्रादी कोठागुडेम (तेलंगाना) से सेलामन्नालु बता रहे हैं| हम काफ़ी सालों से यहां रह रहे हैं|लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| जमीन पट्टा समस्या के लिये अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है| गाँव में एक आदमी के पास 3 से 5 एकड़ जमीन है| जुलाई महीना 4, 5 तारीख को इस विषय पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी| इसलिये सभी श्रोताओं से निवेदन है| दिये नंबर पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@8179587353.

Posted on: Aug 09, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

आवेदन जमा किया, लेकिन शामिल नहीं किया गया...मदद की अपील-

ग्राम-मौहरिया, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) प्रमोद कुमार साहू बता रहे हैं| उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला मौहरिया में अतिथि शिक्षक पद के लिये 6 जुलाई 2019 को आवेदन दिया था| जिस पर प्राचार्य बोले, जब रिक्त पद होंगे, तब फॉर्म शामिल कर लिया जायेगा| लेकिन उनका फॉर्म शामिल नहीं किया गया और रिक्त पदों की भर्ती कर दी गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर उनका आवेदन पत्र शामिल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9669426860.

Posted on: Aug 08, 2019. Tags: MP PRAMOD KUMAR SAHU PROBLEM SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने से शिक्षा प्रभावित हो रही है...कृपया मदद करें-

ग्राम-एर्राबोर, पंचायत-दंतेलाबोर, ब्लाक-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी हिरेश बता रहे हैं| छत्तीसगढ़ के आदिवासी 2005 और 2006 से वहां रह रहे हैं| उनको जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलता है| जिससे उन आदिवासी बच्चो को पढ़ने में दिक्कत होती है| स्कूल और कालेज में प्रवेश नहीं मिल पाता है| जिसके कारण बच्चे स्कूल छोड़कर मजदूरी करने को मजबूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9493065468.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM HIRESH MADAVI PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

स्कूल का बाउंड्रीवाल नहीं है, कृपया बनवाने में मदद करें-

ग्राम पंचायत-दमगढ़, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पोताराम धुर्वे बता रहे हैं| गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बना है| जिससे पढ़ने जाने वाले बच्चे सुरक्षित नहीं हैं| वे स्कूल से बाहर चले जाते है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, शिक्षा विभाग@9575748402. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से आंगनवाड़ी बंद है, कर्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-डंगनिया, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं| बाउटोला में एक साल से आंगनवाड़ी स्कूल नहीं खुल रहा है| जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही है| कार्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: विधायक@9425530734, 7987120292. संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG MUNGELI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »