स्वास्थ्य स्वर : मालिस करने के लाभ...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी मालिस करने के फायदे बता रहे हैं, वात रोग में मालिस करने से लाभ होता है, अच्छी नींद आती है, थकान दूर होता है, दूसरी काम काज की तरह मालिस करना भी जरुरी है इसलिये मालिस करना चाहिये| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुझे राशन की समस्या थी, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
मंडावली दिल्ली से प्रनौती हलदर बता रहे कि लॉकडाउन में उनको राशन की बहुत दिक्कत हो रही थी तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड की करने बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको राशन मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: DELHI FOOD IMPACT PRANOTI HALDAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : मुझे राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
मंडावली दिल्ली से छोटी देवी बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही थी तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद उनको राशन मिल गया | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CHHOTI DEVI DELHI RATION IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के बारे में निवासी से चर्चा...
लालागुड़ा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव बता रहे हैं उनके गाँव में प्राथमिक शाला है, माध्यमिक शाला है, आंगनवाड़ी केंद्र है| गाँव में धान, जोंढारा, कोदो, कुटकी की खेती करते हैं| वनों से घिरा गाँव है लोगो को वनों से तेंदू, महुआ, कोसुम जैसे कई वन उपज प्राप्त होते हैं| हरेली, रक्षा बंधन त्यौहार लोग मनाते हैं| गाँव में 8 पारा हैं, वहां पर लोग गोंडी, हल्बी और हिन्दी बोलते हैं| (AR)
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खांसी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के फल को लेकर उसके ऊपर मिट्टी का लेप कर आग में डाल दें जब मिट्टी गर्म होकर लाल हो जाये तब उसे निकाल लें, ठण्डा होने के बाद उसे खोल लेना है और जो राख उसमे होता है उसे एक चम्मच का तीसरा हिस्सा सेवन करना है ऐसा करने से खांसी में आराम हो सकता है, सुबह शाम सेवन करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
