हर देश मे तू, हर भेष मे तू...प्रार्थना गीत-
ग्राम-धनहा,मध्यप्रदेश से संदीप कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
तेरी रंगभूमि यह विश्व भरा, सब खेल में मेल में तू ही तू-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
सागर से उठा बादल बनके,बादल से गिरा जल होकर के-
फ़िर नहर बनी नदिया गहरी,तेरे भिन्न प्रकार तू एक ही है-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
मिट्टी से अणु,परमाणु बना,सब जीव-जगत का रूप लिया
कहीं पर्वत वृक्ष विशाल बना,सौन्दर्य तेरा तू एक ही है-
हर देश में तू हर वेश में तू,तेरे नाम अनेक तू एक ही है-
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: BHAKTI SONG SONG VICTIMS REGISTER
नवरात्रि की पावन अवसर पर सभी सीजीनेट सुननें वाले साथियों को एंव देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए
डूंगरपुर (राजस्थान) से प्रकाश मीणा नवरात्रि की पावन अवसर पर सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों को एंव देश वासियों को हार्दिक बधाई दे रहें हैं हार्दिक शुभकामनाएं और इस नवरात्र के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस नवरात्रि त्योहार को हर्षवर्धन के साथ मनायें और इस कोरोना काल में सभी देशवासी स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखें धन्यवाद. संपर्क@8003475825.
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER
हमारें गाँव पानी की बहुत ही दिक्कते है, कृपया हैंडपंप लगवाने में मदद करे...
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार – 2, विकासखंड-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहें हैं पानी की समस्या सभी ग्रामवासी खेत कुएं के गंदे पानी को पिने के लिए उपयोग करते हैं जिसे स्वास्थ्य पर बहुत ही असर पड़ता हैं, बीमारी होने की लक्षण बनी रहती हैं इस प्रकार से पानी की किल्लत है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबर पर बात करके हैंडपंप की सुविधा दिलाने में मदद करें. सचिव@9407645401, CEO@9406016762, सरपंच@9406483345, संपर्क@7587784929, (179744) RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
गाओ बजाओ तुम यीशु ना...यीशु मसीह गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो यीशु मसीह से जुडी एक गीत सुना रहीं हैं-
गाओ बजाओ तुम यीशु ना-
सुन्दर मधुर ना-
यीशु नाम प्यारा नाम-
शक्ति दिलाये ना-
यीशु नाम प्यारा नाम-
शान्ति दिलाये ना...RK
Posted on: Oct 17, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
6 माह के बाद भी नही मिला नेत्रहीन विकलांग पेंशन, कृपया नेत्रहीन विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करे...
ग्राम-खेड़ी, ब्लॉक-नाथूसरी चोपटा, जिला-सिरसा (उत्तरप्रदेश) से प्रेंश कुमार (दृष्टिबाधित) नेत्रहीन विकलांग पेंशन नही मिलने की समस्या बता रहें हैं, नेत्रहीन विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किये गया है जो अभी तक 6 माह हो गया हैं किन्तु अभी तक नही मिल रहा हैं नेत्रहीन विकलांग पेंशन इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए फ़ोन नंबर पर बात कर नेत्रहीन विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करें. ऑनलाइन ऑपरेटर@9992749483, सरपंच@9729244166, संपर्क@7015677250. (179757) RK
