स्वास्थ्य स्वर : आँखों के होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आँखों में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, ये समस्या अधिक समय तक मोबाईल, टीवी देखने, तेज धूम में रहने आदि कारणो से होती है, ऐसे में त्रिफला चूर्ण जो हर्रा, बहेरा, आंवला का मिश्रण होता है उसे आधा चम्मच सुबह और आधा चम्मच शाम को सेवन करना है और पानी पीना है इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

रोज थोड़ा थोड़ा हरी का भजन कर ले...भजन-

ग्राम-धनहा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
मुक्ति का थोड़ा सा जतन कर ले-
रोज थोड़ा थोड़ा प्रभु का भजन कर ले-
भक्ति करेगा तो बड़ा सुख पायेगा-
भक्ति से आत्मा का मैल छूट जायेगा-
रोज थोड़ा थोड़ा हरी का भजन कर ले...(AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SIDHI SONG VICTIMS REGISTER

जागो वतन के लाल भारती जगा रही...गीत-

धनपुरी, थाना-अमलाई, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दाहिया एक गीत सुना रहे हैं:
जागो वतन के लाल भारती जगा रही-
सरहद की ओर से कोई आहट सी आ रही-
एक धुंध बिछाई है संग वतन लोक हैं-
चहरे पर मुखौटा लगाये कौन लोग हैं-
पहचान लो इन्हें आहट सी आ रही-
जागो वतन के लाल भारती जगा रही... (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: MP PAPPU KUMAR DAHIYA SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER

सिंचाई के लिये पानी की समस्या होती है, बांध बनवाने में मदद करें...

ग्राम-गढ़पंचायत, हेरमुर, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ईश्वर बघेल बता रहे हैं, सिंचाई के लिये किसानो को पानी की समस्या होती है उन्होंने नाला पर बांध बनवाने के संबंध में कई बार आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर बांध बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587232615. कलेक्टर@8485586794, CEO@8189251366. (172094) (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER

नाता तोर जैसे गाड़ी मोटर...सरगुजिहा गीत-

ग्राम-केदवा, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से जगदीश मझवार अपने साथियों के साथ एक
सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं:
नाता तोर जैसे गाड़ी मोटर-
और शादी ला तोर दिहिस होटल-
घर मोर लक्ष्मी ला निकार दिहिस भईया-
मोर घर ला तोड़ दिहिस बोतल... (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CG JAGDISH MAJHWAR SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »