Impact: 2 माह का राशन नहीं मिला था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...
ग्राम-सोनपुर, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पार्वती मांझी पति मंकू राम बता रही हैं, उन्हें 2 माह का राशन नहीं मिला था, परिवार में 2 सदस्य हैं, एसी ही समस्या चंद्रवती पति दयाराम की है उनके परिवार में 4 सदस्य हैं 2 माह का राशन नहीं मिला है, इस समस्या से जुडी सूची में सन्बती पति सुकरु, जुगनी पति कावरू, पनियासो पति रामसाय, सुंदरवती पति कमलसाय के नाम शामिल है, सभी का कहना है कि उन्हें दो माह का राशन नहीं मिला है, सभी के पास राशन कार्ड हैं, अधिकारी आज कल बोल कर टाल मटोल कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है,अब वे सभी खुश हैं और सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9340023191.
Posted on: May 12, 2020. Tags: CG IMPACT PDS RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है, घर जाने में मदद करें...
प्रदीप यादव ग्राम-सिसियाकला, पोस्ट-बारवाडीह, जिला गढ़वा (झारखंड) 822128 के रहने वाले है, वे पलवांचा तेलंगाना से आ रहे है | लॉकडाउन के कारण छत्तीसगढ़ और आन्ध्रप्रदेश के बॉर्डर कोंटा में फंसे है | उनके पास खाने की कोई व्यवस्था नहीं है और जाने के लिए भी कोई व्यवस्था नही है | इसलिए साथियों से मदद की अपील कर रहे है | उनके लिए राशन की व्यवस्था करवाए : संपर्क नम्बर@9470936559. (166852)
Posted on: May 12, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM JHARKHAND PRADEEP YADAV SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
Impact:15-20 लोग है लॉकडाउन के कारण काम बंद है खाने में समस्या थी, अब खाना मिल गया है...
रूपचंद्र गोराई और मानिक गोराई बता रहे है कि वे लोग ग्राम भिलाईपूरी जिला पूर्वी पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले है वे लोग लॉकडाउन के कारण उरला इंडस्ट्रियल एरिया रायपुर छत्तीसगढ़ में फंसे है उनके पास खाने को राशन नहीं है | उनके पास पैसे भी नहीं है | किराया के रूम में रहते है रूम मालिक भी किराया के लिए परेशान करते है | काम बंद है | 15-20 लोग है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया था| अपील करने के कुछ दिन बाद समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं|सम्पर्क नम्बर@ 8109126424.
Posted on: May 11, 2020. Tags: (CG) CORONA IMPACT STORY Raipur SONG VICTIMS REGISTER
Ardi tumri tumri...Gondi marriage song from Sukma, Chhattisgarh...
A Gondi song by adivasi woman from village Nagulagonda, Mandal Konta, District Sukma (Chhattisgarh). This is sung at the time of marriages…
Rere laayo rela rela rere layo relaa
Re re laa relaa relaa rerela re laa
ardi tumri tumri…
ardi tumri tumri yanna ardi tumri tumri
eres gulla tarraa anna eras gulla tarra
eres gulla ninta…..
Posted on: May 11, 2020. Tags: (CG) GONDI MARRIAGE SONG SUKMA
Impact: 21 लोग थे राशन नही था खाने की समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...
ग्राम-तेंदूभाटा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार बता रहे हैं वे 2 माह से लॉकडाउन में फंसे हैं, वे खमरिहा गाँव सोनभद्र जिला उत्तरप्रदेश राज्य के निवासी हैं, वे 21 लोग हैं, सभी सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं, उनका कहना है कि उन्हें खाने की व्यवस्था मिल रही थी, वे घर जाना चाहते हैं, खाने समस्या हो रही थी | अब इस समस्या का समाधान हो गया है इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@639223588.
