करीब 25 की जनसंख्या में पानी की असुविधा अधिकारी ध्यान नही दे रहे है, कृपया मदद करे-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला मूल निवासी है कैलाश सिंह पोया बता रहा है वार्ड क्रं. 01 में करीब 5 मकानों की संख्या लगभग 25 में है. जहाँ नलकूप (पानी) की समस्या और नलकूप लगवाने के लिए ग्राम सभा एंव ग्राम सुराज अभियान तक भी दिया गया आवेदन पत्र परन्तु अभी तक नलकूप का खनन नही किये है इस वक्त पानी की समस्या नलकूप की समस्या को लेकर कई बोला गया सरपंच एंव सविच को लेकिन आज तक बार बार उनको यह आश्वासन याद दिलाने के बाद भी वह नहीं हुआ है| आप सभी से अनुरोध है कि कृपया इन अधिकारियों से बात कर उन पर दबाव डालें जैसा आपने पहले भी किया था P.H.E विभाग@8120171919. CEO@9165789001.
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: KAILASH SINGH POYA PROBLEM SONG SURAJPUE CG VICTIMS REGISTER
चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोन्दी के बाजार...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-मंगोर्दा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से हरिनाम सिंह मार्को एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है :
चल ना जोही साँझा बेरा दानी कोंडी के बाजार-
अरे आबे की नाही मोला बतादे दे दे ना करार वो-
जगत के होटल मा तोला वो रानी, भजिया समोसा खवाहू ना-
राजू भईया के दूकान मा रानी सया बेलाउज सिल्वाहू वो-
बारह बजे आबे वो रानी बरे तरी के छहिया मा...
Posted on: Oct 17, 2019. Tags: BILASHPUR CG HARINAMSINGH MARKO SONG VICTIMS REGISTER
शरद पूर्णिमा पर लिंगो जन्म दिवस जन्म दिवस मनाये...
ग्राम-बंजारी रायपुर (छत्तीसगढ़) से शेर सिंह आचला ग्राम-दमकासा जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) निवासी बता रहा है दिनांक 13.10.2019 को शरद पूर्णिमा के अवसर पर लिंगो जन्म दिवस मनाया गया बताया जा रहा है उनका मानना हैं की ऐसी ही जगह पर लिंगो का हजारों वर्ष पहले अवतरण हुआ इस पृथ्वी पर वह अपने शिष्यों को कचारगढ़ से मुक्त कर कपालगढ़ मट्टा में एक गोटूल संस्थान की स्थापना किया जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय एक अनुशासन एंव संगठित रहे इसी सन्दर्भ में शरद पूर्णिमा को लिंगो जन्म दिवस मनाया गया ग्राम बंजारी नया रायपुर छत्तीसगढ़ में जिसका उद्देश्य मानना है की 21वीं सदी की युवा वर्ग लोगों के लिए एक प्रेणना हो|
Posted on: Oct 17, 2019. Tags: SHER SINGH AACHLA SONG UTTARBATAR KANKER CG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बाल झड़ने पर रोकथाम करने के लिए घरेलू नुस्खे...
बुंदेलखंड जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बाल झड़ने पर रोकथाम करने के लिए घरेलु उपचार बता रहे हैं . आज के समय में बाल गिरने की समस्या बहुत आम हो गयी है| साथ ही एक और बात जो बेहद है आम है वो है सही जानकारी की कमी होने| हम समस्याओं का निवारण करने के लिए बहुत उपचारों का स्तेमाल करते है लेकिन किस उपचार को किस तरह स्तेमाल करना है, उसके क्या प्रभाव होंगे आदि जानकारी का हमेश अभाव रहता है| इस समस्या से निदान के लिए घरेलु उपचार करे :-ताजे आवंला को अच्छी तरह से पीस ले उस से रस निकलेगा उसे अपनी बालों की जड़ तक लगाये उगलियों की सहायता से मसाज करे करीब 8 से 10 दिनों तक लगातार करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है. अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : संपर्क नंबर@9893327457.
Posted on: Oct 14, 2019. Tags: HAELTH RAGVENDRA SINGH SONG TIKAMGARH MP VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्भवती महिलाओ के लिए अपामार्ग (चिरचिटा) पौधा से घरेलू उपचार-
बुंदेलखंड जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय का अपामार्ग (चिरचिटा)घरेलु उपयोग बता रहे हैं. गर्भवती महिलाओ के लिए अपामार्ग(चिरचिटा) किस प्रकार काम आता है अपामार्ग (चिरचिटा) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आप इसे केवल खरपवार ही न समझे क्योंकि अपामार्ग के पौधे के फायदे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। यह सामान्य रूप से हमारे किसी काम का नहीं होता है। लेकिन यदि इसका आयुर्वेदिक उपयोग देखा जाए तो कई प्रकार की सामान्य और गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है. गर्भवती महिलाओं का नौ महीने पूर्ण होने पर डिलीवरी के समय अगर डॉ. यह कह दे की बच्चा आपरेशन के माध्यम से निकाला जायेगा तो आपरेशन नही करवा के इस अपामार्ग पौधे का उपयोग करे.
उपयोग इस प्रकार से करे :- अपामार्ग पौधे को जड़ सहित उखाड़ के और ऊपर पौधे को काट ले और जड़ी को पानी से साफ धो ले उसके बाद महिला के हाथ में पकड़ा कर कहे इसे नाभि के ऊपर रखे जिसके पश्चात 5 से 10 मिनट के बाद बच्चे की डिलीवरी जायेगी डिलीवरी होने बाद उस जड़ी को फेक दे.
