सभी ग्रामीण श्रमिक भाई बहनों को श्रम मित्र की मदद से श्रमिक पंजीयन कार्ड बनवा लेना चाहिए...
ग्राम-भोगाम, नयापारा जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से उर्मिला नाग बता रही हैं वे एक श्रममित्र हैं अपने काम के लिए ये गाँव में महिलाओं को बैठक में बुलाती हैं और उन्हें अनिवार्य रूप से श्रमिक पंजीयन कार्ड बनाने की सलाह देती है जिससे लोग इनके पास पंजीयन कराने के लिए आते हैं पंजीयन करने के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी और ओरिजनल दोनों पत्र के सांथ 3 फोटो लाने को कहती हैं इन सभी पेपर को ये श्रमिक कार्यालय में जमा करती हैं इसके 3 महीने बाद इन्हें श्रमिक पंजीयन कार्ड प्राप्त हो जाता है इस तरह से ये लोगो को जागरूक कर उनकी मदद करती हैं | सभी अगर श्रमिक पंजीयन कार्ड बना लें तो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है | उर्मिला नाग@9424157830
Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SONG URMILA NAG DANTEWADA VICTIMS REGISTER
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा...ईशु मसीह गीत
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश एक मसीह गीत सुना रहे है:
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा-
मुझे ले जाओ ईशु के चरणों में-
घुटने टिकाकर सिर झुकाकर-
करते है तुझसे प्रार्थना-
सिर्फ तेरे लिए ईशु तेरे लिए-
मैं हाथ उठाती हूँ-
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा...
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे...मसीह गीत
जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से ज्योति नागेश एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
जिन्दगी भर मेरे गाऊंगी गीत तेरे-
तूने सारी श्रृष्टि बनाई तेरा है नील गगन-
पंछी तेरा ही गुण गाते है गाता है मेरा मन-
ऐ फिजा गा रही तेरे गीत प्यार की-
ईशु हिफाजत करता मेरा देता जीवन जल-
मुझको अपनी राहो में लेकर चलता है हर पल-
गाऊंगी गीत तेरे मैं सदा गुणगान के...
Posted on: Oct 23, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...बाल गीत -
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश और सुबोबे एक बाल गीत सुना रही है:
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा-
पत्ते इसके बिस्कुट जैसे फल वो टॉपी जैसा-
डाल पकड़कर इसे हिलाओ टप-टप बरसे पैसा-
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...
Posted on: Oct 21, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
एक दो दस, ऊपर से आयी बस...बाल कविता-
ग्राम-कवलनार, जिला-दन्तेवाडा (छत्तीसगढ़) से भुवनेश्वरी नाग एक बाल कविता सुना रही है:
एक दो दस ऊपर से आयी बस-
बस के नीचे टेला मामा जी का मेला-
मेला में जायेंगे अंटी को बुलायेंगे-
स्वच्छ मेरी अंटी बज गई घंटी-
घंटी में कुछ नहीं मामा जी का मूछ नहीं...
