बेटियों का भाग्य मईया, ये तूने कैसा बनाया है : गीत-

ग्राम-पंडरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से साक्षी यादव एक गीत सुना रहे हैं :
बेटियों का भाग्य मईया, ये तूने कैसा बनाया है-
सीता जैसे बेटी को रावण ने सताया है-
उनके पति ने उनको जंगल घुमाया है-
कौशल्या जैसे बेटी को कुभकर्ण ने सताया है-
उनके पति ने उनको प्यार का प्याला पिलाया है-
बेटियों का भाग्य मईया ये तूने कैसा बनाया है...

Posted on: Sep 25, 2019. Tags: CG REWA SAKSHI YADAV SONG VICTIMS REGISTER

भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये...गीत-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुनीता यादव एक गीत सुना रही हैं :
भरी भरी अंजोरी में फुलवा सजाईब ये-
झंडा तिरंगा के आरती उतारब ये-
पहले तो फहरावे झंडा दिल के मैदान में-
अब फहरे झंडा निरभा स्कूल में-
झंडा फहरावे चललन शिक्षक अध्यापक है...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG SUNITA YADAV VICTIMS REGISTER

लिखे बघेली कविता हमू, दाई रक्षा करे गणेश...बघेली कविता-

ग्राम पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे हैं :
लिखे बघेली कविता हम-
दाई रक्षा करे गणेश-
एक रहे गुरु एक रहे चेला-
जेखर किस्सा कहय रमेश-
तो अनपढ़ चेला एक दिन-
अपने गुरु बाबा से बोलिस-
अइसन घिरही पोहर भाषा-
अपने मुह से बोलिस-
पांव छुई हम रोज सकारे-
आशिर्वाद कभू ना दीहें...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: MP POEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना...गीत-

ग्राम-साहसपुर, पोस्ट-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत यादव एक गीत सुना रहे हैं :
तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट कर्म चोरी बेईमानी और हिंसा से मुझे बचाना-
नाली का बन जाऊं न पानी निर्मल गंगा जल ही बनाना-
अपने निगाह में हमे रखना तेरी पनाह में हमे रखना-
छमा वान कोई तुझसा नही और मुझसा नही कोई अपराधी-
पुन्य के नगरी में भी आके पांपो की गठरी ही बांधी-
तेरी पनाह में हमे रखना सीखे हम नेक राह पर चलना...

Posted on: Sep 24, 2019. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VINIT YADAV

अभिनंदन हम करते दिल से सीजीनेट को अभिनंदन...स्वागत गीत-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
अभिनंदन हम करते दिल से सीजी नेट को अभिनंदन-
सेवा देने वाले भईया बहनो को सत-सत वंदन-
सीजीनेट ने धूम मचाई सबको सच्ची राह बताई – बड़े काम का सीजीनेट स्वर भाई पेश किया सब का सच्चाई – आज लगाये हम सब मिलकर इसके माथे में चंदन-
हर गरीब की लड़ी लड़ाई घर घर अलग जगाया ....

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: MP RAMESH YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »