दो महीनें पूर्व से सोलर पंप ख़राब है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
बैगापारा, ग्राम पंचायत-कुप्पा, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रताप सिंग बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 06 में दो महीने पूर्व सोलर पंप ख़राब हुआ था| उन्होंने सुधार कराने के लिये आवेदन किया है| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@7079809648, जिला कलेक्टर@9826443570. संपर्क नंबर@6263798967.
Posted on: Sep 02, 2019. Tags: CG PROBLEM RAM PRATAP SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
बच्चो से कचरा साफ़ कराते पाये गये शिक्षक...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं| भ्रमण दौरान उन्होंने पाया कि प्राथमिक पाठशाला छपरा में बच्चो से कचरा साफ़ कराने का काम कराया जा रहा था| जिस पर उन्होंने आपत्ति जाहिर किया| वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| बच्चो से काम न कराया जाये बल्कि शिक्षा दिया जाये, पढाया जाये| जिसके लिये बच्चो को विद्यालय भेजा जाता है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर इस पर उचित कारवाही कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587968200, संपर्क नंबर@9617652699.
Posted on: Aug 26, 2019. Tags: MP PANNA PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात और कब्ज की समस्या का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय गठिया वात या संधी वात का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जयमुख कंद को तुकडे-तुकडे कर बेसन में तलकर रख लेना है| उसके बाद रोगी सुबह शाम भोजन के बाद चार तुकडे उसका सेवन करें| लाभ हो सकता है| दूसरा यदि किसी को कब्ज की समस्या है| वे अमलतास की फली का तीन से चार टुकड़ा आधा गिलास पानी में उबालकर, रात को सेवन करें | लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Aug 13, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुल्थी की दाल को दो चम्मच लेकर उसे अच्छे से उबलना है| जब दाल गल जाये, उसमे नमक हल्दी डालकर सेवन करना है| इसे रोटी या चावल के साथ भी सेवन कर सकते हैं| लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का सेवन नहीं करना है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@424759941.
Posted on: Aug 13, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
राधे-राधे कृष्ना कृष्ना, गोविंद गोविंद बोले ला...भजन गीत-
ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलाल सिंह एक भजन सुना रहे हैं :
ठाकुर जी के बानी जीवन के कहानी-
चारो युग में चले ला-
राधे-राधे कृष्ना कृष्ना-
गोविंद गोविंद बोले ला-
पिता शिव चंद्र उनकर माता मन मोहनी...
