IMPACT: सीजीनेट में रेकॉर्ड करने के पश्चात् ट्रांसफार्मर लग चुका है...
ग्राम-सिवनी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश)से गयानी श्रीवास जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे हैं कि, मेरे गाँव में बिजली के लिए ट्रांसफारर्मर नहीं था इस कारण सीजी नेट में सन्देस रिकार्ड करवाया था| सन्देस रिकार्ड के 12 दिन बाद ही ट्रांसफार्मर लग चुका है व बिजली भी मिलने लगी है| इन्होंने सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है| संपर्क नंबर@6256136201.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: ANUPPUR IMPACT JAITHARI MP
मुसाफिर हैं हम तो चले जा रहे हैं...गजल-
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गजल सुना रही हैं:
मुसाफिर हैं हम तो चले जा रहे हैं-
बड़ा ही सुहाना गजल का सफर है-
पता पूंछते हो तो इतना पता है-
हमारा ठिकाना गुलाबी नजर है-
गजल ही हमारा अनोखा जहाँ है-
गजल प्यार की ओ हंसी दासता है...
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG KORIA PUNAM DEWANGAN SONG
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सलियों के डर से गांव छोड़ना पड़ा...
राजूराम वड्डे, पिता लालूराम, ग्राम पंचायत-लेचूम, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, नक्सलियों लोग उनको परेशान करते थे। नारायणपुर जाते हों पुलिस वालों को हमारा खबर देते हो कर के उनको गांव से नक्सलियों ने भगा दिए। फिर वे लोग नक्सलियों के डर से भाग कर शांतिनगर नारायणपुर में रह रहे हैं, और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं, और उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि भी नहीं मिला है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7647933079.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR RAJURAM WADDE VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें...
सुखराम नुरेटी, पिता बकसु नुरेटी ग्राम-कान्हागांव,जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पिता जी को 2013 में नक्सलियों ने मुखबिर घोषित कर के जान से मार दियें| वर्तमान में गुडरीपारा में रहते हैं, उनके पिता जी के घटना के बाद उन्हें सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646849553.
Posted on: Jun 18, 2022. Tags: CG DISPLACED KILLD MAOIST VICTIM NARAYANAPUR VICTIMS REGISTER
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...कर्मा गीत-
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर-
हलराए लोर रे कोने नदी बहे गरिहार-
येदे हल्का हर लोर कोने नदी चढ़े-
गरिहार नदी नाला चढ़े सिधरी-
मछरी हरका हर लोर रे नदी चढ़े गरिहार-
कोन नदी बहे रे सिधरी मछरी हर...
