Impact: पुणे में लॉकडाउन में फंसे हैं खाने में समस्या हो रही थी, अभी राशन मिल गया है...

वसूली फाटक, पुणे (महाराष्ट्र) से टीकम (अर्जुन पासवान) बता रहे हैं वे मध्यप्रदेश राज्य के अनूपपुर जिले के जमुड़ी गाँव के निवासी हैं, पुणे में मजदूरी का काम करते हैं, उनके पास राशन नहीं है और जिस कंपनी में काम करते हैं वहां से पेमेंट नहीं मिला है, 2 माह से रह रहे हैं, 2 लोग हैं, राशन नहीं होने से खाने की समस्या हो रही है, लॉकडाउन के कारण कहीं जा नहीं सकते हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राशन मिल गया है, वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों सम्बंधित अधिकारियोंको धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर/अर्जुन पासवान@9372663835.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: पुणे में 11 लोग हैं लॉकडाउन में फंसे थे खाने का राशन नही था, अब मिल गया है...

खराडी, पुणे (महाराष्ट्र) से ओमकार धुर्वे बता रहे हैं वे जिला डिंडौरी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और अभी लॉक डाउन में फंसे हैं उनके साथ 11 लोग हैं, सभी मजदूरी का काम करते हैं, 3 माह से वहां रह रहे हैं, कंपनी के तरफ से रहने की सुविधा दी गयी है, खाने की व्यवस्था नहीं दी गयी है, अपने से भोजन व्यवस्था कर रहे हैं, पैसे ख़त्म हो चुके हैं दिक्कत हो रही है, इस स्थिती में सरकार जो व्यवस्था दे रही है, उन तक नहीं पहुंची है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और कुछ दिनों बाद खाने का राहत राशन मदद हो गई है, वे सभी खुश हैं, और सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@7389054239.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

बहू का डिलीवरी हुआ है, दवा लेने को पैसे नहीं है, खाने के लिये राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

यरवडा, लक्ष्मी नगर, बरबार बेकरी, सर्वे नं 12, पुणे, पिन कोड 411006 (महाराष्ट्र) नीलम कुरेसी बता रही हैं, उनकी बहु का डिलीवरी हुआ है, चार दिन बाद हास्पिटल से छुट्टी मिल गयी है, ऐसे समय में बड़ी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है, उनके पास दवा लाने तक के लिये पैसे नहीं हैं, खाने के लिये कुछ नहीं है, राशन की समस्या है, परेशान हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मदद दिलाने में सहयोग करें : संपर्क नंबर@8999131278. (167393)

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH NILAM KURESI PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

विनोद भीमराव जादव बता रहें है कि वे शोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले है लोकडाउन के कारण 2 महीने से वागोली प्रियंका नगरी सर्वे नम्बर 1339 पिन कोड 412207 पुणे में फंसे हुए उनके परिवार में 5 लोंग है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है | बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| और अपील करने के कुछ दिन बाद उन्हें खाने राहत राशन की मदद मिल गई है, वे सभी सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@8378935064.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नहीं है खाने की समस्या हो रही थी, अब मिल गया है...

चौकीदारी रोड, खांडवे नगर, वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से मनोज शर्मा जो रीवा जिला मध्यप्रदेश के निवासी हैं, वे 5 लोगो के साथ लॉकडाउन में हैं, उनके पास राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही थी, जिससे वे परेशान हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का व्यवस्था हो गया, वे सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@8080018198, 8484809026.

Posted on: May 17, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »