हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, निवासियों को दूर से पानी लाना पड़ता है,

ग्राम पंचायत-एरमोर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिड्मो कश्यप बता रहे हैं उनके गांव के स्कूल में हैंडपंप खराब हो गया है| पर्याप्त पानी नहीं मिल पाती है, आधा किलो मीटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहाँ 30 घर का बस्ती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@6268041674.

Posted on: Dec 25, 2021. Tags: BASTAR CG ERAMOR HIDMO KASHYAP LOHANDUGUDA PROBLEM WATER

शौचालय का काम अधुरा है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

ग्राम पंचायत-बगाहंपाल, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जयलाल बता रहे हैं की उनकें गांव में शौचालय की समस्या है, योजना के तरफ से उनके नाम से शौचालय निर्माण के लिये आया था, जिस पर काम हुआ है लेकिन गड्ढा नही बनाएं है| जिसके कारण वे शौचालय का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6266712341.

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: BAGAHANPAL BASTAR CG JAYLAL LOHANDIGUDA PROBLEM TOILET

पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है,

ग्राम पंचायत-कोया, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरुण कवासी बता रहे हैं, उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में पानी भर जाता है, ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है|पुलिया का शिकायत उन्होंने कई बार ग्राम सभा सचिव सरपंच और विधायकों के पास भी शिकायत किए हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिए गए नंबरों पर अधिक से अधिक बात करके इस समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क सरपंच@7067378968, सीईओ@8889251366.

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: ARUN KAWASI BASTAR CG DAM KOYA LOHANDIGUDA PROBLEM

रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-कोया, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अरुण कवासी बता रहे हैं हमारे गाँव में रोड नहीं है|लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है|बारिस के दोनों में कीचड़ कीचड़ हो जाता है| इस समस्या को कई बार अधिकारीयों को पास ले गये थे|लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रहा है|इसीलिये वे सीजीनेट साथियो से अपील कर रहे हैं|ये दिये गये नंबरों पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क सरपंच@7067378968, सीईओ@8889251366.

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: ARUN KAWASI BASTAR CG KOYA LOHANDIGUDA PROBLEM ROD

एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये...गीत-

ग्राम-अंजनी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम एक गीत सुना रहे हैं:
एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये-
सबको भला हो जाये किसी की आंसू बह न पाये-
कोई मांगे बिजली पानी रोड माकन को तरसे-
शासन के हर योजना से वंचित नीर नयन से बरसे-
एसी विपदा पड़ी जनो पर सुनन कोई हाल-
एसी ध्यान धरो सम्मानीय जनको सबका भला हो जाये...

Posted on: Dec 24, 2021. Tags: MANDALA MP SAGGANSAH MARKAM SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »