हमारे गांव में 15 दिन से बिजली नहीं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित...
ग्राम पंचायत- लेंडरा, ब्लॉक- दर्भा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सम्पत सेठिया बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की समस्या है। पिछले 15 दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। उनके गांव में 120 से ज्यादा घर हैं, जिन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। बिजली ना होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है और बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत इन्होंने सरपंच, सचिव व बिजली विभाग को भी की है। दिए गए नंबरों में बात कर के इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- पीड़ित व्यक्ति@6263672229, कलेक्टर@8458956694, CEO@8959393222।
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA ELECTRICTY LENDRA PROBLEM SAMPAT SETHIYA
हमारे गांव में पिछले 5 साल से शौचलय अधूरा है, हमें मजबूरन जंगल जाना पड़ता है...
ग्राम पंचायत- दाबपाल, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से परशुराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव में शौचालय निर्माण अधूरा हुआ है। कई घरों में केवल दीवार बनाई गई है लेकिन टंकी नहीं बना है। निर्माण कार्य 5 साल पहले शुरू हुआ था। लोगों को मजबूरन जंगल जाना पड़ता है। दिए हुए नंबर में बात कर के समस्या का समाधान करवाने में मदद करें। पीड़ित व्यक्ति- 7587335790, सरपंच- 8815621820, कलेक्टर- 8458956694, CEO-8889251366
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BASTAR CG DABPAL LOHANDIGUDA PARSURAM KASHYAP PROBLEM TOILET
सहकार रेडियो : असगर वज़ाहत की कहानी-
सहकार रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “कहानियों का कारवां” में आज आप सुनेंगे असगर वज़ाहत की कहानी “लड़कियां”| ये कहानी हमने ब्लॉग यूनाइटिंग वर्किंग क्लास से साभार ली है। आवाज़ है मुंबई से रंगकर्मी साथी विनोद कुमार की|
Posted on: Sep 29, 2021. Tags: SAHAKAR RADIO
शहीद भगत सिंह की याद में...कविता-
कानपुर से केएम भाई एक कविता सुना रहे है जो 114वी जयंती पर शहीदे-ए-आजम को शत शत नमन करते हुये सुना रहे है :
शहीद भगत सिंह की याद में-
न आंसू हैं न है ख़ुशी-
न जश्न है न शोक-
हर लफ्ज़-
आज है खामोश…
इंकलाब का-
वो चेहरा-
आज बन गया-
है एक कोष...
न रंग है न है जोश-
न फ़िक्र है न रोष-
वतन का-
वो मतवाला-
आज हो-
गया है बेहोश....
न तप है न तपिश-
न शौर्य है न कशिश-
आजाद बिस्मिल का-
वो सरफ़रोश-
आज हो-
गया है एक पोज़.....
न गुलामी है न है ब्रिटिश-
न रंज है न है सितम-
पंजाब का-
वो भगत-
आज बन गया है-
यादों का एक कोष ...
Posted on: Sep 29, 2021. Tags: KANPUR KM BHAI POEM UP
हमारे गांव में 10 साल से सीसी रोड अधूरा बना है, बारिश के दिनों में बहुत समस्या होती है, मदद करें...
ग्राम पंचायत- मगरउछला, पोस्ट- शरवानी, थाना- चकरभाटा, ब्लॉक- बिल्हा, जिला- बिलासपुर (छतीसगढ़) से राजेन्द्र यादव बता रहे हैं कि उनकी गली में सीसी रोड अधूरा बना हुआ है। बारिश में कीचड़ हो जाता है, आवाजाही में बहुत समस्या होती है। 10 सालों से ऐसी ही स्थिति है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर रोड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ सरपंच@9131343336, संपर्क@6265939379.
