सन्ना मोर नन्ना मो नन्ना ओ ललना...पंथी गीत

खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक पंथी गीत सुना रहे है |
सन्ना मोर नन्ना मो नन्ना ओ ललना-
एक पेड़ अवरा दो चार पेड़ धवरा साहेब-
एही मेर रे घासी दास तुम्ही ला रमाये-
सत्य के नाम सत्य लोग के गायन साहेब-
चार वर्ण ला तय अम्रित पिलाए... (183389 ) MS

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: मंडप बनाने के लिए जंगल से जामुन और डूमर की शाखा का उपयोग करते हैं...

ग्राम-धनेली (कन्हार), तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार अपने ग्राम में हलबा और गोंड समाज के लोगों के द्वारा विवाह करने की विधि के बारे में बता रहे हैं। आदिवासी जंगलों में रहते हैं उन्हें प्रकृति का पुजारी भी माना जाता है। यह लोग विवाह के मंडप बनाने के लिए जंगल से जामुन और डूमर की शाखा का उपयोग करते हैं। वह बताते हैं कि मंडप में इस्तेमाल होने वाले पेड़ों के बदले में वह बच्चों के जन्म के बाद जंगल में दुगने महुआ के पौधे उग आते हैं। कुमार के अनुसार यह रिवाज पहली बार सन् 2000 में शुरू हुआ। सम्पर्क@883949291. (185569) GT

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

हाय राजा बारहमा झूले रे...छत्तीसगढ़ी गीत -

संतकुमार धुर्वे ग्राम-कोटेलीदादर, पंचायत-उमरिया, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
हाय राजा बारहमा झूले रे-
बर गे टांगा टूट गये पीपर मा झूले गा-
सोन जगा है तेरू किया गढ़ मंडला के राजा-
गढ़ मंडला में राज महल है-
सत्ता राज चलायें हाय राजा-
हाय राजा बारहमा झूले रे...(165845) GT

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण...

ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भादूराम पटेल बता रहे हैं कि वह माहवारी के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का निवारण करते हैं। वह माहवारी के समय ज़्यादा खून रिसाव होने से रोकने के लिए कहुआ, कोरिया और जाम की छाल से दवा बना कर देते हैं। वह यह भी बताते हैं कि हाथ और पैर में सूजन के इलाज की लिए मूंगा, अंडी और सिंदूर का लेप लगाने से सूजन चला जाता है।

Posted on: Jan 01, 2021. Tags: BHADURAM PATEL CG KANKER VANANCHAL SWARA

कौन जाने का है बीमारी मोला...गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव, (छत्तीसगढ़) जया मुंडे गीत सुना रहे है:
कौन जाने का है बीमारी मोला
बैगा बुलाऊंगा झाड़ पुका जल्दी करा हूँ
डॉक्टर बुलावा वो सूजी मति जल्दी करा हूँ
कौन जाने का है बीमारी मोला
बैगा बुलाऊंगा झाड़ पुका जल्दी करा हूँ..(183388)GM

Posted on: Dec 31, 2020. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »