स्वास्थ्य स्वर : दांत दर्द का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अकरकरा पौधे के फूल को लेकर दर्द वाले दांत के नीचे दबा लें, इससे दांत दर्द में आराम मिल सकता है, इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@951952093. (AR)
Posted on: Jul 28, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सीसी रोड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...
ग्राम पंचायत-लालागुडा, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भुमड़ा और उनके साथी बता रहे हैं, गाँव में रोड की समस्या है कच्ची सड़क है, सीसी रोड नहीं बना है जिसके कारण रास्ते कीचड़ हो जाता है आने जाने में दिक्कत होती है इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9302158083. (172143) (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
3 साल से बीमार है ईलाज का कोई फायदा नहीं होता है...
ग्राम पंचायत-बड़ेकिलेपाल नंबर 3, गंजोपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारू के बारे में बता रहे हैं सुरेन्द्र कुमार कर्मा| सोमारू खा नहीं सकते हैं, बोल नहीं सकते हैं, चल नहीं सकते हैं, तीन साल से उनको ये समस्या है, ईलाज के लिये हॉस्पिटल में दिखाया गया लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ है, उन्होंने ईलाज के लिये आर्थिक सहायता के लिये पंचायत में निवेदन किया था लेकिन मदद नहीं मिली है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सहयोग दिलाने मदद करें: सरपंच@9407972439. सचिव@94241698681, CEO@9406016762, संपर्क नंबर / सुरेन्द्र कुमार@9406448537. (172142) (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
छिंदावाडा बस्तर से भतरी शादी गीत...
ग्राम पंचायत-छिंदावाड़ा, रामपाल पारा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालमती कश्यप एक गीत सुना रही हैं ये उनका पारंपरिक गीत है, शादी में इस गीत को गाने की परंपरा है| ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Jul 27, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER
कोटमसर बस्तर से शादी गीत...
ग्राम पंचायत-कोटमसर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भानमती और मीनू एक गीत सुना रही हैं ये उनका पारंपरिक गीत है, शादी में इस गीत को गाने की परंपरा है| ऐसे संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)


