दोनों आँखों से दृष्टिबाधित हूँ शादीशुदा हूँ लॉकडाउन में बहुत दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...
मोहब्बत सिंह कंवर ग्राम पंचायत-मदनपुर, विकासखंड-पाली, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) 495445 से बता रहे है कि वे दोनों आँखों से दृष्टिबाधित है, उनका एक परिवार भी है लॉकडाउन के दौरान खाने पीने और पैसो की बहुत दिक्कत हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि कुछ राशि कहीं से मिल जाए तो इस समय में परिवार सहित जीवन यापन करने में बहुत मदद होगी : संपर्क नम्बर@7693937374. (168255)
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KORBA CG MOHABBAT SINGH KANWAR SONG VICTIMS REGISTER
रायपुर : काम धंधा सब बंद है, राशन नहीं है, खाने पीने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
उरला रायपुर छत्तीसगढ़ से भागीरथी वर्मा के साथ पार्वती देवी बता रही है कि काम धंधा सब बंद है, उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है, उनके परिवार में 4 लोग है, खाने पीने की समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7470538469, बीरगांव आयुक्त का नम्बर@9979059150. (169187)
Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PARWATI DEVI RAIPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
रायपुर में काम करने आये थे, अभी काम नहीं है, कंपनी खाना दे रही है पर पैसे काट लेंगे बोल रहे हैं...
सिलतरा रायपुर से छग्गनलाल बता रहें हैं, हम जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं ,सिलतरा में लोहा की कंपनी में काम करने आये थे | हमारे साथ अन्य राज्य के साथी भी हैं, जो कि लॉक डाउन के कारण में फंसे हैं, काम बंद है, कंपनी खाना दे रही है पर बोल रही है कि वेतन से काटेंगे जैसा वे पहले भी काटते थे पर अब काम ही नहीं हो रहा है तो वेतन भी नहीं होगा तो पैसे काटेंगे तो कैसे होगा? मुझे लेकर कुल 10 लोग हैं | हम लोग परेशान हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं | प्लीज मदद करें संपर्क नंबर@9324876792 [165324]
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM CG SONG VICTIMS REGISTER
मैं 3 महीने से लॉकडाउन में फंसा हूँ, घर जाना चाहता हूँ, कृपया मदद करें...
अजय कुमार राठौर बता रहे है कि वे जांजगीर चाम्पा जिले छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और अभी वे अनूपपुर जिला बिजुरी में है लॉकडाउन के कारण 3 महीने से फंसे हुए है वे अपने गाँव जाना चाहता है जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम कर्मंडा से है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनको घर पहुँचाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@9630178148. (169164)
Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AJAY KUMAR RATHOUR ANUPPUR MP CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: खाने की समस्या हो रही थी सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद भोजन की व्यवस्था हो गई...
गुंजन देवी उरला इंडस्ट्रीयल एरिया रायपुर (छतीसगढ़) से बता रही है कि उनके पति बाहर काम करने गए थे और लॉकडाउन के कारण फंस थे तो उनको भोजन नहीं मिल पा रहा था, उसके कारण बहुत परेशान थे, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद उन्हें भोजन मिलने गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियो को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है : संपर्क नम्बर@8962913080.
