स्वास्थ्य स्वर : जल जाने पर राहत पाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोनिनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी जल जाने पर राहत पाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तीली तेल 50 ग्राम और चावल कच्चा 50 ग्राम दोनों को पीसकर, जले हुये, स्थान पर लगायें| जिससे जलन से राहत मिल सकती है| और फोड़े होने की संभावना कम हो जाती है| इसका उपयोग दिन में दो बार करें| इसे धोने की जरुरत नहीं होती| लेप के ऊपर दूसरा लेप लगा सकते हैं| आराम होने तक इस लेप का उपयोग किया जा सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| गुड़, मछली का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे...भजन गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
कोयलिया बोली रे, अमवा के डार अपनो कोई नईया रे-
बिना राम रघुनंदन अपनो कोउ नईया रे-
बाग लगाये बगीचा लगाये और लगाये केला रे बालम-
जिस दिन राम प्राण निकल गयो रह गयो चांम अकेला-
अपना कोई नहींआ रे-
बिना राम रघुनंदन अपना कोई नहींआ,
कोयलिया बोली रे...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
धरती पर रहने का सबको हक है...कविता-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
धरती पर रहने का सबको हक है-
सबसे बेहतर हो पंचायती की सरकार-
बच्चे महिलायें पायें इसमे अधिकार-
बेटी बेटा पढ़ते रहें, समय-समय पर आगे बढ़े-
गली तो हमारा हो ऐसा, जितना कम उतना पैसा...
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन जिसे एक कली लहसुन भी कहते हैं 20 ग्राम, सज्जी खार 20 ग्राम, हींग 20 ग्राम, नीम की निंबोली की गिरी 20 ग्राम, गुड़ 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीस कर गुड़ में मिलाकर, मटर के बराबर गोली बना लें| दो-दो गोली दिन में दो बार सुबह-शाम एक गिलास मठा के साथ सेवन करने से लाभ होता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 08, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
सड़क नहीं होने से बारिश में आवागवन बाधित होता है...मदद की अपील-
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आशिक दास बता रहे हैं| आवास पारा में सुखीराम के घर से नदी तक रोड नहीं बना है| जिससे आवागवन में दिक्कत होती है| बारिश में कीचड़ हो जाता है| लोग फिसलकर गिरते हैं| उनका कहना है| सड़क बन जाने से सुविधा हो जायेगी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर सुखीराम के घर से नदी तक रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@9589808588, विधायक@9893637637. संपर्क नंबर@8964973228.
