ये देश हमारा है हमे जान से प्यारा... देशभक्ति गीत

ग्राम-पंढरी, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से रंजीता एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
आंधी में उड़ा खून सना लाल सितारा-
ये देश हमारा है हमे जान से प्यारा-
जो दिल दा पुजारी है शिवालय उसी का-
जो हिन्द में जन्मा है हिमालय उसी का-
जो चोर को ढूँढ लेंगे फिरने न देंगे ख़ुशी से-
जो शिव का पुजारी हैं शिवालय उसी का-
आंधी में उड़ा खून सना लाल सितारा-
ये देश हमारा है हमे जान से प्यारा...

Posted on: Aug 25, 2015. Tags: Ranjita SONG VICTIMS REGISTER

Don't have ration cards and tokens, not getting subsidized food from 3 years...

It’s been 3 years we are not getting ration tokens and subsidized food grains in public distribution shops say villagers of Akoriya, Jaba tehsil, Rewa district in Madhya Pradesh who are talking to Ajit Prajapati there. They also say their appeals to village secretary and panchayat also didn’t help and they are struggling. They appeal listeners to call Collector@9425903973, Food Controller@7869364820 help them get ration cards and food tokens. Ajit@9685420819.

Posted on: Jun 12, 2015. Tags: AJIT PRAJAPATI FOOD RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

Though Govt record says otherwise our handpumps not got repaired in 27 years...

Ramji is calling from village Jampani, post Lilasi, block Meherpur, tehsil Duddhi in Sonbhadra district in Uttar Pradesh and says hand pumps were installed in their village in 1988 but has not been repaired since. It throws dirty water and villagers are forced to drink the same. Govt record says hand pumps have been repaired but that is not true. you are requested to call Collector@ 9454417579, MLA@9415899819, Village head@9794729724 to help suffering people. Ramji@8756382475

Posted on: May 30, 2015. Tags: HANDPUMP RAMJI SONBHADRA SONG VICTIMS REGISTER WATER

बचपन में माहि काहे करदय सगाई...बाल विवाह विरोधी गीत

जिला-दतिया (मप्र) से रामजी राय एक गीत सुना रहे हैं जो बाल विवाह को रोकने से सम्बंधित हैं :
बचपन में माहि काहे करदय सगाई-
मेरी सुनले दुहाई मेरी माहि रे-
ओढ़ी हुई सयानी इन्हीं हाथो की गुडिया-
क्यों की सगाई आग किसने लगाई-
मोहे आगई रुलाई मेरी माहि रे-
बचपन में माहि काहे...
छोटा भैया पढने जाए मैं मन-मन रोहूँ-
उमर पढाई की हैं फिर भी घर में बर्तन धोहूँ-
चौके तो माहि लक्ष्मण रेखा बनाई-
कैसे लाहुं दिखाई मेरी माहि रे-
बचपन में माहि काहे...
करदी अगर सगाई तो जल्दी शादी मत करयो-
बच्ची हो माँ सिर को जिम्मदारी मत धरियो-
गईया कहाई तोरी कुटी की-
माहि बनना कसाई मेरी माहि रे-
बचपन में माहि काहे...

Posted on: May 26, 2015. Tags: RAMJI RAI SONG VICTIMS REGISTER

पानी नइये गांव में, चलें नीम की छांव में...पानी पर गीत

स्वदेश संस्था, दतिया,मध्य प्रदेश से रामजी राय पानी के संरक्षण पर एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
पानी नइये गांव में, चलें नीम की छांव में-
बाकी है सब लाचारी, बेडी नइये पांव में-
पानी रोको, पानी रोको, पानी रोको भाई रे-
इसी से जुड़ी है भइया सबकी समाई रे-
भले हो अकाल आज पानी का-
कल तो रहेगा राज पानी का-
पानी नइये खेत में, अब क्या होगा जेठ में-
सावन में पपीहा रोए, आंसू टपके रेत में-
पानी देगा रूखे-सूखे पेरों को तराई रे-
पानीदार आंखे कभी रोई नहीं भाई रे-
डूबे न जहाज कभी पानी का-
पानी का रहेगा राज पानी का-
पानी सूखा ताल का, रोना है हर साल का-
गोरी धनिया तपे धूप में, रंग बदल गया खाल का-
पानी से ही ठंडी आग-छाया मिलती है भाई रे-
पानी ने पेड़ों की डोली कांधों पे उठाई रे-
पानी संत पानी पीर पानी है पयम्बर-
पानी नदी पानी बहाव पानी है समंदर-
राजा धरती की राजधानी का, पानी का रहेगा राज पानी का-
बैठेंगे सब छांव में, ठंडक होगी गांव में-
पानी-पानी जुड़ते-जुड़ते नदी बहेगी गांव में-
पानी से बढेगी सारी भूमि में तराई रे-
घास-पेड़-पौधे भी बढ़ेंगे खूब भाई रे-
काट न पाएगा धार मिट्टी पानी का बरसात में-
काम और रोजी-रोटी होगी अपने ही हांथ में-
खिलेगा रूप जिंदगानी का,पानी का रहेगा राज पानी का.

Posted on: May 13, 2015. Tags: Ramji Rai SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »