पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो ये ममता का प्यार है...पर्यावरण गीत -
भोरमदेव वनआँचल, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक पर्यावरण गीत सुना रहे है:
पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो-
ये ममता का प्यार है-
गन्दा हवा लेकर पीता स्वच्छ हवा यह देता-
पुत्र जैसा इसको वृक्ष की तुम गुण तो जानो-
एक दिन पछताओगे फिर से पेड़ लगाओगे-
पेड़ धरती के सिंगार है इसको मत काटो...
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पीपल के पत्ते और मिश्री से पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलनराम साहू बता रहे हैं, आज के समय में बिगड़ते संतुलन और भोज्य पदार्थो में खाद और दवाओं के उपयोग के कारण कई बीमारियां हो जाती है, जिसमे से एक है, पीलिया, इस बीमारी में शरीर पीला पड़ने लगता है और शरीर में खून की कमी हो जाती है, कमजोरी आती है, इस समस्या से बचने के लिए पीपल के 5 पत्ते लेकर मिश्री के सांथ पीसकर दवा बनाकर दिन में दो बार पांच दिन तक लगातार सेवन करने से आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी कर लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.
Posted on: Nov 30, 2017. Tags: HEALTH KABIRDHAM CHHATTISGARH KHELANRAM SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : दांत दर्द का घरेलू उपचार -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छतीसगढ़) से अमित साहू दांत के दर्द का घरेलू ईलाज बता रहे हैं. वे कह रहे हैं जो साथी दांत के दर्द से पीड़ित है या मुंह से दुर्गंध आती है उनके लिए कुछ नुस्खे है : बर के दूध को रुई में भिगोकर दांत के छिद्र में रखने से मुंह से आने वाली दुर्गंध और दांत दर्द दूर हो जाती है सांथ ही दांत कीड़े भी मर जाते हैं इसे तीन बार उपयोग कर सकते हैं. दूसरा उपाय – अकरकरा की जड़ और कपूर को बराबर मात्र में पीस कर मंजन करने से दर्द से आराम मिलता है . तीसरा उपाय – अनंतमूल यह एक लता है जिसकी पत्ती की लम्बाई 3 इंच और चौड़ाई 1 इंच रहता है उसके पत्ते को पीस कर दांत दर्द वाले स्थान पर दबाने से कीड़े और दर्द दोनो में राहत मिल सकता है | अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 27, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
चल चल राज ला सवार गा मोदी है, देश के नईया तोर हांथ में...छत्तीसगढ़ी गीत -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
चल चल राज ला सवार गा मोदी है देश के नईया तोर हांथ में – पेट भर भोजन तेहर देबे बेघर ला देबे आवास – महिला मनके सम्मान करईया घर-घर सिलेंडर देवईया –
हर हांथ ला काम देबे हर खेत देबे पानी – सबके जिंदगी सवरही करबो मेहनत काम गा – गांव गरीब किसान हर नागर बईला पहचान...
Posted on: Nov 23, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : दूबी घांस से खून की कमी का उपचार -
ग्राम-हीरानार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से शांति शरीर में खून की कमी को दूर करने के घरेलू उपचार बता रही हैं वे बता रही हैं उनके आश्रम में कुछ वृद्ध महिलाओं को खून की कमी की समस्या थी उन्होंने सभी को दूबी घांस का उपयोग करने की सलाह दी और 5 दिन लगातार उपयोग करने के बाद रोगी के स्वास्थ्य में काफी सुधार आया, वे डेढ़ साल से इसका उपयोग कर रही हैं अभी तक उन्होंने लगभग 200 लोगो को उपयोग करने की सलाह दी जिसमे 100 लोगों ने उसका उपयोग कर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किये. दूबी घांस की दवा बनाने के लिये 100 ग्राम घास को पीस कर 2 गिलास पानी में घोल कर 5 दिन तक लगातार सुबह खाली पेट में लेने से खून की कमी को कम किया जा सकता है |

