हम लोगो को 5 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...

बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, पोस्ट-केवरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से इन्द्रासो, जरियारो बता रही है उनको 5 महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है. बैंक जाती है तो पैसे नहीं आये बोलकर वापस भेज देते है| सबको पेंशन दी जा रही है लेकिन मुझे नहीं मिल रही जबकि उम्र लगभग 70 साल है| पेंशन के लिए सरपंच सचिव के पास फार्म जमा की फिर भी उनको नहीं मिल रही है| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377, SDM@9165493212, CEO@9165689001. संपर्क आनंद सिंह पोया@8120602863.

Posted on: Apr 25, 2018. Tags: INDRASO JARIYARO SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी-मीठी तुलसी की बानी जी...रामायण गीत

ग्राम-खड़सरा, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धर्मेन्द्र झारिया रामायण गीत सुना रहे हैं:
सुनो राजा राम की कहानी जी, मीठी मीठी तुलसी की बानी जी-
एक जहाँ राजा के तीन झन रानी, एक जा मांगे दू वरदानी-
बात सुनो बहुत पुरानी जी-
चौथे पण मा राजा दशरथ, चार बेटा पागे जी-
महा मुनि विश्वामित्र आ के, राम लखन ला मांगे जी-
शिव धनुष ला राम जी टोरे, सीता जी से नाता जोरे-
घर-घर बजाथ बधाई जी-
बड़ प्रतापी राजा रावन, सीता ला लेगे चुराके जी-
बानर सेना लेके राम जी, चढ़े लंका मा जाके जी-
राक्षस कुल के नाश करे बर, ये धरती के भार हरे बर-
लिए हैं मनुज अवतारी जी...

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: DHARMENDRA JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

जादू कला बहुत आसान है, वह विलुप्त हो रही है इस लोक संस्कृति को बचाने का प्रयास हो...

प्रखंड-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से कंचन प्रिया आज कल लोकसभा, मोहल्ला सभा अभियान समिति सांस्कृतिक मंच के माध्यम से विलुप्त हो रही जादू लोक संस्कृति को आगे बढाने का प्रयास कर रही है और इन कार्यक्रमों में इस प्रखंड की सबसे कम उम्र की जादूगर कंचन ने जादू के कई आइटम प्रदर्शित कर सबको हैरान कर दिया है वे पिछले 5 वर्षो से जादू शो कर रही है और और बोल रही है कि जादू कला बहुत आसान है और यह एक पुरानी परम्परा है जिसका लोकहित में और उपयोग होना चाहिए अगर किसी को जादू सीखना है तो उनका संपर्क नम्बर@9939235751/9308571702.

Posted on: Feb 06, 2018. Tags: KANCHAN PRIYA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करियो श्रृंगार...भक्ति गीत

जिला-गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से भानु प्रिया साहू एक भक्ति गीत सुना रही हैं:
मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना न करियो श्रृंगार-
नजर तोहे लग जायेगी ओये होए नजर तोहे लग जाएगी-
तोरी कमरिया पे मन मोरा अटका-
प्यारा लगा है तेरा पीला पटका-
ओ तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल तू इतना न करियो श्रृंगार-
नजर तोहे लग जायेगी ओये होए नजर तोहे लग जाएगी...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: BHANU PRIYA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

गाँधी जो हमारे चाँद सितारे...देशभक्ति गीत -

ग्राम-मेनखेडा, तहसील-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से प्रियंका कुंजाम एक गीत सुना रही है:
गाँधी जो हमारे चाँद सितारे-
गाँधी जी न होते किसी के सहारे-
जिस दिन गांधी जी का जन्म हुआ था-
उस दिन सारे जहां खुश हुये था-
जिस दिन गाँधी जी को चलना सीखाया-
उस दिन सारे जहां खुशियाँ मनाय...

Posted on: Jan 19, 2018. Tags: PRIYANKA KUNJAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »