Impact: Hand pump was broken for 6 months, got repaired after CGnet report...
बस्ती पश्चिमपारा, ग्राम-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवराज पटेल बता रहे हैं कि उनके गाँव का हैंडपंप 6 महीने से खराब था और गाँव के सभी लोग परेशान थे कई बार सरपंच सचिव को आवेदन दिया था लेकिन इस ओंर किसी ने ध्यान नही दिया था | फिर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के 13 दिन बाद हैंडपंप बन गया है, अब गाँव के लोगो को पीने के पानी की समस्या का हल हो गया, अब दूर से पानी नहीं लाना पड़ता तो ग्रामीण खुश है. इस समस्या का समाधान करने में मदद करने वाले अधिकारियों को और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं:देवराज पटेल @9753980375.
Posted on: May 02, 2018. Tags: DEVRAJ PATEL SONG VICTIMS REGISTER
दया कर दान भक्ति का हमे परमात्मा देना...प्रार्थना गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक प्रार्थना गीत सुना रहें:
दया कर दान भक्ति का हमे परमात्मा देना-
दया करना हमारी आत्मा में शुद्धता देना-
हमारें ध्यान में आओ प्रभु आखोँ मै बस जाओ-
अंधेरे दिल में आकर के प्रभु दीप जला देना-
बहा दो प्रेम की गंगा दिल में प्रेम का सागर-
आपस में मिल जुलकर...
Posted on: Apr 27, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो महादेव, जगत महादेव, मेरे गुरु महादेव...भजन गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेहटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रहे है:
जागो जागो महादेव, जगत महादेव-
मेरे गुरु महादेव, महादेव महादेव-
आदि शक्ति महादेव, आदि गुरु महादेव-
जागो जागो गरु देव , जगत गुरु देव-
जागो जागो महादेव, जगत गुरु देव-
मेरे गुरु महादेव, महादेव महादेव...
Posted on: Apr 22, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
राम चले वन को माता, हम भी चले जायेंगे, भूख लगेगा बेटा तुम, खाना कहाँ पाओगे...गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेहटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे है:
राम चले वन को माता, हम भी चले जायेंगे-
भूख लगेगा बेटा तुम, खाना कहाँ पाओगे-
ले लेंगे फ़ल फूल, खाते चले जायेंगे-
राम चले वन को माँता, हम भी चले जायेंगे-
प्यास लगेगा बेटा तुम, पानी कहा से पाओगे-
ले लेंगे गंगा जल डब्बा, पीते चले जायेंगे...
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे है:
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा-
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा-दिशा-
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...
