हैण्डपंप नहीं है, लोग और स्कूल के बच्चे नाले का गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, राउत पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंगराम भिको बता रहे हैं, वार्ड क्रमांक 6 में हैण्डपंप नहीं लगा है, लोग नाले का पानी पीते हैं| नाले का गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ जाते हैं, राउत पारा में 7 घर
और एक स्कूल है| समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किये हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरो पर संपर्क कर हैण्डपंप लगवाने के लिये मदद करें| सरपंच@8959664806, सचिव@7697581341, CEO@9406016762, PHE@9406078557, 6261717578. संपर्क नंबर@9407713086. (179953)
Posted on: Oct 26, 2021. Tags: BALSINGH UIKO BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR WATER
कैसे इंद्रावती नदी हुई मिचनार से दूर, क्यूँ पड़ा पहाड़ का नाम मगर पकना, जानिए लोक कथाओं से...
महादेव कश्यप पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आकर्षण केंद्र बने रहने वाले मिचनार के प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी हैं जो कि ग्राम पंचायत- मिचनार नं. 1, ब्लॉक- लोहांडीगुड़ा, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ में रहते हैं। वे मिचनार के मगर पकना पहाड़ और इंद्रावती नदी से जुड़ी लोक कथा बता रहे हैं। राजा राहूण, जिनको आदिवासी देवों के राजा मानते हैं, की सभा पहाड़ पे लगती थी। मान्यता है कि जब कालाहांडी से इंद्रावती नदी का उद्गम हुआ, तो एक दैवीय मगर नदी को मिचनार के तरफ दिशा दे रहा था। राजा राहूण की सभा ने यह निर्णय किया की नदी को वहाँ आने से रोकना होगा ताकि तहस नहस होने से बचाया जा सके। राजा राहूण के निर्देश पे उनके सिपाही ने उस दैवीय मगर का वध कर के नदी का रुख मोड़ दिया। इसी कारण आज इंद्रावती नदी मिचनार से ना हो के चित्रकोट से बहती है। और भी कई रोचक कथाएँ सुना रहे हैं महादेव जी...
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: CHITRAKOT DEITY FOLKLORE GOD INDRAVATI KALAHANDI MICHNAR
गाँव में सड़क की समस्या है, कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम-भाटागुड़ा, पंचायत-मेंड्रा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गोइंचे बता रही हैं कि गाँव में रोड की समस्या है, आने जाने में दिक्कत होती है, कीचड़ हो जाता है, वाहन नहीं जा पाते हैं, इसके लिये उन्होंने सरपंच सचिव के पास अपनी बात को रखा लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@6266251417, सचिव@9406109547, CEO@7835814506. संपर्क नंबर@6263672229.
Posted on: Oct 25, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA GOINCHE ROAD PROBLEM
किलेपाल से सामुराम जी अपनी खेती के गुर साझा कर रहे हैं...
कमलुपारा, ग्राम पंचायत- किलेपाल नं. 1, ब्लाक- बास्तानार, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से सामुराम बारिश के फसल के बारे में बता रहे हैं। केवल बारिश पे निर्भर हो कर ही धान की फसल लगाई जाती है। जिस किस्म की धान यह लगाते हैं, अगर बारिश अच्छे से नहीं होती तो इसकी फसल अच्छी तरह नहीं पक पाती। धान के अलावा कोसरा व तिल्ली भी बोया जाता है। बारिश कम होने की वजह से वे मक्का नहीं बोते हैं। संपर्क@ 6268973790.
Posted on: Oct 24, 2021. Tags: AGRICULTURE BASTANAR BASTAR FARMING KILEPAL SAAMURAM
हमारे पारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा हैं, कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रतेंगा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से धनसिंह कश्यप बता रहे हैं बीजाकासापारा में बिजली की बहुत समस्या हैं, बिजली नही होने से लोगो को लाईट की सुविधा नहीं मिल पा रही हैं| रात को अंधेरे में रहना पड़ता है| आधुनिक सुविधओं से दूर हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर गाँव में लाईट की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9430313721, कलेक्टर@8458956694.
