स्थानीय लोग मज़दूरों की भोजन व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन वो काफी नहीं है, शासन मदद करे...
सुन्दर नगरी,पुरानी दिल्ली 94 से ऋषिपाल सिंह बता रहे हैं कि वहां पर कई मजदूर आये हुये हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश जाना चाहते हैं, उनके खाने के लिये कोई सुविधा शासन द्वारा नहीं की गयी है, वहां के स्थानीय लोगो ने मिलकर उनके मदद के लिये साधन उपलब्ध करायें हैं लेकिन वो काफी नहीं है, मजदूरों का कहना है कि उन्हें 5 दिन तक खाने को नहीं मिला है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर उन मजदूरों को भोजन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9911631291. (167779)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI SHIVPAL SINGH SONG SUNDAR NAGARI VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण घर में राशन नहीं है, बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
साजिया बेगम बरेली की रहने वाली है | अभी वो लोग अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा अलब्रजपुर में रहते है, उनके परिवार में 6 लोग है | लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत समस्या हो रही है | रोजा चल रहा है उसके चलते बच्चो को खाना खिलाने में बहुत समस्या हो रही है | राशन नहीं है इसलिए समय पर बच्चो को खाना भी नहीं खिला पा रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7464903957. (167747)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP SAJIYA BEGAM SONG VICTIMS REGISTER
कहीं से मदद नहीं मिल रही है, राशन दिलाने में मदद करें-
फेस 2, नयागांव, नोएडा, उत्तर प्रदेश से जितेंद्र बता रहे हैं वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, उन्होंने अप्रैल माह में राशन के लिये आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें अभी तक राशन नहीं मिल पायी है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8700615881. (167802)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JITENDRA NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER
शकरपुर दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे है, बच्चे भूखे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...
श्यामली हलदर W-ब्लाक नियर अग्रवाल स्वीट्स गली नम्बर-1 मकान नम्बर-7 लक्ष्मी नगर मेट्रो के पास, शकरपुर दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है, उनके परिवार में 4 लोग है | लॉकडाउन में फंसे है बहुत समस्या हो रही है खाने का राशन नहीं है, बच्चे भूखे है | किराये के मकान में रहते है | किराया देने को पैसे भी नहीं है | बहुत परेशानी में है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9899206052. (167766)
Posted on: May 19, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NEW DELHI SOMOL HALDAR SONG VICTIMS REGISTER
काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, राशन के पैसे कहाँ से लाएं, नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें...
ग्राम-करमडिहा, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-रघुनाथ नगर, पोस्ट जनकपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से शमीला बेगम बता रही हैं उन्हें राशन की दुकान में 10 रुपये किलो के हिसाब से चावल मिल रहा है, ऐसे ही कई लोग है, जिन्हें 10 रुपये में चावल मिल रहा है, लेकिन इस समय काम नहीं होने से पैसे की किल्लत है, जिससे पैसे में राशन लेने में दिक्कत हो रही है, किसी को शक्कर मिल रहा तो चना, नमक नहीं दे रहे हैं इस तरह से लोगो को चीजें उपलब्ध नहीं हो पा रही है, इसलिये वे सरकार से अपील कर रही हैं कि लोगो के लिये इस दिक्कत के समय में नि:शुल्क राशन उपलब्ध करायें: संपर्क नंबर@9977301495. सोसाइटी@9753539955. (167804)
