आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे...सीजीनेट गीत-
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर मध्यप्रदेश से कन्हैयालाल केवट सीजीनेट पर आधारित एक गीत सुना रहे है:
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए भैया रे-
आ गए आ गए सीजीनेट आ गए दीदी वो-
नियम बड़ा जोर हवय गाँव-गाँव शोर हवय-
बोली बनी मीठ लागे रे...
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANUPPUR MP HINDI SONG KANHAYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, 10 साल से पानी की टंकी लगी है, पाइप नहीं लगा है...
ग्राम-जिरोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा देवी के साथ अंजू कोल है जो बता रही ही कि जिरोहा आदिवासियों की बस्ती है उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है और वहां पर 10 साल से एक पानी की टंकी लगी है लेकिन उसका पाइप आज तक नहीं बिछाई गई है | गाँव के लोग पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9584924872. PHE@7047603066, 9425173278. (172374)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANJU KOL REWA MP SONG SUSHMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, भूमि आंवला पंचांग का उपयोग करना है, इसे सुखाकर चूर्ण बनाकर उपयोग कर सकते हैं, एक चम्मच चूर्ण सुबह और एक चम्मच शाम को शहद के साथ सेवन करना है, दूसरा प्रयोग क्वाथ बनाकर भी किया जा सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
गर्व से बोलो वन्देमातरम...गीत-
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
गर्व से बोलो वन्देमातरम-
तोड़ दी 370 धारा चेहरे पर खुशहाली आई है-
दीप जलाओ खुशी मनाओ-
देश में आज एक और दिवाली आई है-
जो सच्चे हिन्दुस्तानी हैं उनसे हमको बैर नहीं-
सब आश लिये बैठे थे कब खुशियों के दिन आयेंगे-
जो गद्दार छुपे बैठे अब बाहर निकाले जायेंगे... (AR)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SIDHI SONG VICTIMS REGISTER
2017 - 18 में शौचालय बनाने के लिये आया था, आज तक काम पूरा नहीं हुआ...
कोड़ेनार, अड़मा पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार भास्कर और भगत सिंह कर्मा बता रहे हैं कि उनके नाम से 2017-18 में शौचालय आया था जिसका अधूरा निर्माण हुआ है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन दिये हैं लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय निर्माण का काम पूरा कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9770063162, 9399310896. CEO@9406016762, सचिव@7747917756. (172413) (AR)
