शौचालय के पैसो का घोटाला करके शौचालय को अधुरा बनाकर छोड़ दिया गया है...
ग्राम-बड़ोरीपारा, पंचायत-बाग़मुंडी पनेडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी इतवारी जो बता रहे है कि उनको स्वच्छ भारत अभियान के तहत 2016-17 शौचालय मिला है लेकिन आज तक उसमे न तो गड्डे खुदे है न ही पलिस्तर हुआ है ऐसे ही अधुरा पड़ा है और यह काम गाँव के सरपंच बालसिंह के द्वारा करवाया जा रहा था उसको ठीक बनवाने के लिए मिस्त्री और सरपंच को बोला गया था लेकिन अधुरा बनाकर छोड़ दिया गया है | उसके पैसो का घोटाला कर दिया गया है | तो उनकी मांग है कि शौचालय को बनवाया जाये | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद मदद की अपील का रहे है कि समबन्धित नम्बरों में बात करके शौचालय बनवाने का प्रयास करे : सचिव@7697581341, CEO@9406016702. कलेक्टर@8458956694. संपर्क नम्बर@8103942385.
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG TOILET PROBLEM VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सत्यानाशी (स्वर्णछेदी) पौधे से चर्मरोग का घरेलु उपचार-
जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को देशी जड़ी बूटियों द्वारा घरेलु नुस्खे बता रहे है सत्यानाशी का एक पौधा हुआ करता है छोटा से छोटा और जब बड़ा रूप लेता है तो डेढ़ से दो फिट ऊंचाई वाला हो जाता है | यह चर्मरोग में काम आता है स्कीन के काम आता है | इसके पत्तो का रस चर्मरोग में लगायेंगे आप तो उसमे आपको लाभकारी सिद्ध होगा | सत्यानाशी इसी को स्वर्णछेदी भी कहते है | अधिक जानकारी के लिए संपर्क नम्बर@9519520931.
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: HEALTH DEPARTMENT SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पंचायत में नेटवर्क नहीं होने से ऑनलाइन पढाई और मनरेगा भुगतान नहीं हो पाता है...
ग्राम+पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से अनिल बघेल बता रहे है कि उनके पंचायत में नेटवर्क नहीं होने के कारण ऑनलाइन सेवा नहीं पा रही है जैसे की मनरेगा भुगतान लॉकडाउन होने के कारण बैंक में 4-5 लोगो को ही पैसे दिए जाते है | इसलिए उनका कहना ही कि उनके क्षेत्र में जिओ या बीएसएनएल का टावर लगा देंगे तो आधार लिंक करके पंचायत से भुगतान कर सकते है | स्कूल बच्चो की भी ऑनलाइन पढाई नहीं हो पा रही है | इसलिए उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में टावर लगाया जाये जिससे लोगो तकलीफ न हो इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करें : सरपंच@7587076842, सचिव@9406069269, CEO@9406016762, बस्तर कलेक्टर@8458956694. संपर्क नम्बर@9770569795.
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: BOLKAR REPORT SONG VICTIMS REGISTER
जगपति यहाँ है निवेदन जब जन्म हो जगत में...भजन गीत-
ग्राम-खैरा, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से बिन्दुलाल पटेल जो एक भजन सुना रहे है:
जगपति यहाँ है निवेदन जब जन्म हो जगत में-
जगपति यहाँ है निवेदन जब जन्म हो जगत में-
पर सेवा में सदा रहे जब जन्म हो जगत में-
मन वहा रहे मेरा जब तप जहा घनेरा-
माया नही सताए जब जन्म हो जगत में-
धरती में मै जब आऊ लाला-
नही तुम को मै भूल जाऊ-
धरती में मै जब आऊ रामचंद्र नही तुमको भूल जाऊ-
तेरे ही गीत गाऊ राम जब जन्म हो जगत में-
कोई रोग न सताए सत्संग मुझको भाये-
माया नही सताए जब जन्म हो जगत में...
Posted on: Aug 09, 2020. Tags: BHAJAN SONG SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन से पैदल आया हूँ गाँव में काम नहीं मिल रहा है काम दिलवाने में मदद करें...
ग्राम-छापरिया, पोस्ट-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा |(मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोल (आदिवासी) बता रहा है लॉकडाउन के पहले उत्तरप्रदेश इलाहाबाद में काम करने के लिए गये थे लॉकडाउन लगने तथा पैसे नही होने के कारण अपने गाँव पैदल आया हूँ, जो 2 दिन लगा और यहाँ आने के बाद ग्राम पंचायत में किसी प्रकार की कोई मजदूरी नही मिली गरीबी के कारण राशन की कोई व्यवस्था नही हो पा रही है मुझे मजदूरी दिलाया जाय इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर मजदूरी दिलाने मदद करें सचिव@9424777592. सपंर्क@9522117916. (172799)
