ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे...आरती-

ग्राम-मडमा, पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक आरती सुना रही हैं :
ॐ जय जगदीश हरे-
स्वामी जय जगदीश हरे-
भक्त जानो के संकट क्षण में दूर करे-
जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिन से मन का-
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का-
ॐ जय जगदीश हरे...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV PRAYER SONG VICTIMS REGISTER

ऐ भोले बाबा हो बाबा, हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ...होली गीत-

ग्राम-पहाड़ करवां, पोस्ट-भेड़िया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवधारी यादव एक होली गीत सुना रहे हैं :
भोले बाबा हो बाबा-
हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ-
पहिला में दया मांगी दूसरा में चर्चा-
तीसरा में करी ला नमनवा-
हांथ जोड़ी करी तोर नमऊ...

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG SIRDHARI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रोजगार सहायक द्वारा फर्जी बिल लगाकर किया गया योजना के पैसो का गबन, शिकायत करने पर कोई कारवाही नही

ग्राम पंचायत-कडिया, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विनय कुमार गुप्ता बता रहे हैं कि उनके गांव के लोग रोजगार सहायक के रवैया से परेशान हैं| रोजगार सहायक द्वारा डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी बिल लगाकर पैसा आहरण कर लिया गया है| जिसकी जानकारी किसी को नहीं है| दूसरा वृक्षारोपन के नाम पर भी फर्जी बिल लगाकर पैसे का आहरण कर लिया गया है| तीसरा तालाब निर्माण के नाम भी ऐसा ही किया गया है| जिसकी शिकायत उन्होंने जनपद पंचायत और जिला पंचायत में किये लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करे : CEO@9009630583, कलेक्टर@9977407988. संपर्क नंबर@6265437930.

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VINAY KUMAR GUPTA

स्वास्थ्य स्वर : थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इसे हाइपो थायराइड के नाम से भी जाना जाता है| अस्वगंधा 150 ग्राम, ब्राम्ही 150 ग्राम, मुलेठी 150 ग्राम लेकर सभी को साफ कर लें| उसके बाद कूट-पीस कर चूर्ण बना लें| सीसी में भरकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं| खाने में मिर्च, तेल, मसाला, खटाई का प्रयोग कम करे| नशा न करें| दवा का सेवन करने से पहले थायराइड का चेकअप करा लें | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार...भजन-

ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं :
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
बसे हो दाई मोरे ऊँचे पहाड़ उपरे-
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
दूरा मा आये हों दाई तोरे, सुन ले तै मोरे पुकार-

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »