हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे ...कविता

ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से एवडी साहू एक कविता सुना रही है:
हम न रहेंगे तब भी तो यह खेत रहेंगे-
इन खेतों में घन घडाते षेस रहेंगे-
जीवन बीते प्यास बुझाते-
माटी को हम मधु मस्त बनाते-
स्याम बदरिया के लहरते खेत रहेंगे CS

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: AEVDI SAHU HINDI KAVITA NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट...गोंडी गीत-

ग्राम-रेमावंड, जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से परसिदा कलाम एक गोंडी गीत सुना रही है:
झूमी राधा कुबय चिरोठा-
झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट-
बगा मंदाकट सांगो बगा मंदाकट-
झिन-झिन मसुर्वंता बगा मंदाकट...

Posted on: Jun 13, 2020. Tags: GONDI SONG NARAYANPUR CG PARSIDA KALAM

कोरोना से बचने के लिए आपको यह मानकर चलना है कि सभी को कोरोना हो गया है और उनसे दूर रहना है...

डॉ. प्रदीप देवागंन कोरबा (छत्तीसगढ़) से वे बता रहें है कोरोना बीमारी से डरना नही है, मास्क लगा कर और सेनेटाईज का उपयोग कर अपने आप को कोरोना रहित व्यक्ति नहीं  समझना है या फिर यह समझे कि इससे हम कोरोना से बच जायेंगे बल्कि हर एक व्यक्ति से दुरी बना कर रहना है किसी से गले नही मिलना है, भले वह परिचित हो या फिर नहीं हो आपको यह समझ कर चलना है कि सभी को कोरोना हो गया है, और विशेष तौर पर साफ-सफाई ख़ास ध्यान देना है, बाजार से लिए गया साग-सब्जी को भी साफ सुथरा रखना है और खान-पान को भी विशेष ध्यान देना है कोरोना के कहर में दिन में तीन बार काढ़ा जरुर पीना है जिसमें- दाल चीनी, लौंग, सोंठ, तुलसी, अदरक  से बनाए कोरोना इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी | बाहर से आये हुए व्यक्तियों पर नज़र रखने की आवश्यकता है कि कही वह व्यक्ति कोरोना से ग्रसित तो नहीं है ऐसा कुछ दिखने पर तुरत सूचित करना है . डॉ. प्रदीप देवागंन (संपर्क-9039784252)

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA DR.PRADEEP DEWANGAN KORBA CG SONG VICTIMS REGISTER

फूलों की वर्षा बरसाउंगा...क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत-

ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत सुना रहें है-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ-
मेरा दर्द को स्वीकारों मैया, आया हूँ तेरा ही द्वार-
दर्शन मुझे दिखा जा, लाया हूँ तेरे लिए हार-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ...RK

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: RAMCHNDRA SINGH RELIGION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

Impact : सन्देश रिकॉर्ड के पश्चात नलकूप खनन हुआ, पानी की सुविधा हुई, सभी ग्रामीण खुश है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला मूल निवासी कैलाश सिंह पोया बता रहा है वार्ड क्रं. 01 में करीब 7 मकानों की जनसंख्या लगभग 35 है. जहाँ नलकूप (पानी) की समस्या और नलकूप लगवाने के लिए ग्राम सभा एंव ग्राम सुराज अभियान तक भी दिया गया आवेदन पत्र परन्तु अभी तक नलकूप का खनन नही किये थे इसलिए सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड दर्ज किये जिसके पश्चात सीजीनेट सुनने वालें साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों को अधिक से अधिक दबाव बनाकर नलकूप खनन एंव लगवाने में मदद किये जो सभी सीजीनेट सुनने वालें साथियों की धन्यवाद कर रहें है. संपर्क@970041518. RK

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: IMPACT STORY KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »