सावन के समय गया जाने वाला कीर्तन...

ग्राम-पकरिया, पंचायत-मदरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी एक भजन सुनवा रहे हैं, जिसे विशेष समय पर गया जाता है, इस वक्त कीर्तन कार्यक्रम हो रहा है, जिसमे कई लोग शामिल है और भजन गया जा रहा है| ये गीत उनकी संस्कृति से जुड़ा गीत है| ऐसे संदेस रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER

पीने के पानी की समस्या है नदी नाले का पानी पीते हैं...

ग्राम-पनिया कोंडा, पंचायत-सुलेंगा, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से गेलूराम, सुदरू मंडावी, बोटी मंडावी राम, पंचखू राम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, निवासियों को पानी के लिये दिक्कत होती हैं, नदी नाले का पानी पीकर लोग जीवन यापन करते हैं, उन्होंने इसके लिये पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि गाँव में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407973549. CEO@8889251366. कलेक्टर@8458956694. (172982) (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WATER

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी क्षेत्रीय आदिवासी अपनी आवाज को बुलंद करते हुए...

ग्राम-बीरपुर गाँव जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश और उनके साथ है क्षेत्रीय आदिवासी समाज के लालता प्रसाद सहित कई लोग विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सम्मिलित हो कर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए बता रहें है कई पुरखों से जमीन को कब्ज़ा कर खेती का कार्य कर रहें है और आगे भी करते रहेंगे|लोगो के द्वारा बताया जा रहा है इस जमीन वनभूमि पट्टा नही मिला लेकिन इस विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी लोग अपनी आवाज के माध्यम से कहा जा रहा है इस आदिवासी जमीन का अधिकार एंव वनभूमि पट्टा लेकर रहेंगे इस प्रकार से इस कार्यक्रम का समापन किया गया...RK

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड के लिये कार्यालय के चक्कर कट रहे हैं लेकिन कार्ड नहीं बन रहा है...

ग्राम-बैगान चक, भदरा टोला, पंचायत-लदवानी, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से जोहन सिंह पट्टा बता रहे हैं उनका राशन कार्ड नहीं बना है, इसके लिये उन्होंने कई बार आवेदन किया, कार्यालय के चक्कर लगाये लेकिन आज तक राशन कार्ड नहीं बना है इसलिये वे परेशान है और सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7746945386,
सचिव@9165390810, रोजगार सहायक@8458863814. संपर्क नंबर@9111189871. (172984) (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: RATION CARD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

रोड के लिये आवेदन देने पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-लेमऊ पदर, पंचायत-कस्त्रुपाल, ब्लाक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बलि मंडावी बता रहे हैं गाँव में रोड की समस्या है, एक किलोमीटर तक रोड नहीं बना है, इसके लिये आवेदन दिया गया था जिसे गलत है बोलकर वापस कर दिया गया था जिसके बाद दोबारा आवेदन किया गया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6266663519. सरपंच@9399715239, सचिव@8964832631, जनपद CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694.(172986) (AR)

Posted on: Aug 09, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »